Adipurush: प्रभास की 'आदिपुरुष' के वीएफएक्स में होगा बदलाव? विवाद बढ़ने के बाद मेकर्स ने लिया यह फैसला
लगातार ट्रोलिंग के बाद भी 'आदिपुरुष' के मेकर्स वीएफएक्स को बदलने पर कोई विचार नहीं कर रहे हैं। सूत्रों की मानें तो मेकर्स ने 3डी टीजर का फीडबैक दर्शकों से लिया है, जो कि काफी सकारात्मक रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रभास और सैफ अली खान की बहु प्रतीक्षित फिल्म ‘आदिपुरूष’ अपने खराब वीएफएक्स के चलते सुर्खियां में है। जब से इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ है सोशल मीडिया पर उसे खूब ट्रोल किया जा रहा है। मेकर्स पर लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का भी आरोप लगा है। इस वजह से फिल्म को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। राजनेता तक इस विवाद में कूद पड़े हैं। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि इतने बवाल के बाद मेकर्स का इस बारे में क्या सोचना है? क्या मेकर्स फिल्म में वीएफएक्स को बदलने के बारे में सोच रहे हैं? आइए जानते हैं...
3डी टीजर पर मिली ऐसी प्रतिक्रिया
हाल ही में 'आदिपुरुष' का टीजर रिलीज किया गया है। जिसमें पौराणिक किरदारों के चित्रण को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। टीजर जारी होने के बाद से ही लोगों ने इसके वीएफएक्स के बारे में तमाम बातें कही हैं। उनको वीएफएक्स बिल्कुल नकली सा लगा है। लेकिन लगातार ट्रोलिंग के बाद भी मेकर्स वीएफएक्स को बदलने पर कोई विचार नहीं कर रहे हैं। सूत्रों की मानें तो मेकर्स ने 3डी टीजर का फीडबैक लोगों से लिया था, जो कि काफी सकारात्मक रहा है। बता दें कि फिल्म 'आदिपुरुष' 12 जनवरी 2023 को रिलीज होगी। यह पैन इंडिया फिल्म है।
यह सितारे आएंगे नजर
आपको बता दें कि 'आदिपुरूष' में दक्षिण के सुपरस्टार प्रभास लीड रोल निभा रहे हैं। प्रभास इस फिल्म में भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे, वहीं रावण का किरदार सैफ अली खान ने किया है। रावण के किरदार पर भी जमकर बवाल हो रहा है। लोग रावण के वीएफएक्स को लेकर खासतौर से नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। वहीं भगवान हनुमान के रोल को लेकर भी नाराजगी देखी जा रही है। 'आदिपुरुष' में कृति सेनन ने सीता का रोल निभाया है।
सौ करोड़ में बिके तेलुगू राइट्स
आपको बता दें कि 'आदिपुरुष' को ओम राउत ने निर्देशित किया है। फिल्म की रिलीज से पहले ही इसके तेलगू राइट्स 100 करोड़ में यूवी क्रिएशंस ने खरीद लिए हैं। विवादों में घिरने के बाद प्रभास की फिल्म 'आदिपुरुष' बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करती है, यह देखना दिलचस्प होगा। हालांकि, फिलहाल फिल्म को लेकर चल रही कंट्रोवर्सी ने दर्शकों की इस फिल्म में दिलचस्पी बढ़ा दी है।