फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Prabhas Starrer Adipurush Controversy Lucknow High Court Slams CBFC and Makers Know Details Here

Adipurush: 'आदिपुरुष' के मेकर्स को हाई कोर्ट की फटकार, कहा- रामायण-कुरान जैसे धार्मिक ग्रंथों को बख्श दीजिए

Mon, 26 Jun 2023 07:06 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 26 Jun 2023 07:06 PM IST
सार

अधिवक्ता कुलदीप तिवारी की याचिका पर सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने आज (26 जून) सेंसर बोर्ड और फिल्म के मेकर्स को जमकर फटकार लगाई।

विज्ञापन
Prabhas Starrer Adipurush Controversy Lucknow High Court Slams CBFC and Makers Know Details Here
आदिपुरुष - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

प्रभास स्टारर 'आदिपुरुष' रिलीज के बाद से ही लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म को रिलीज हुए 10 दिन हो चुके हैं, लेकिन अब भी इस फिल्म को लेकर विवाद थमता नहीं दिख रहा है। ओम राउत के निर्देशन में बनी इस फिल्म के खिलाफ हाल ही में इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच में याचिका दायर की गई थी। 

विज्ञापन

Suhana Khan: शाहरुख खान के साथ बड़े पर्दे पर दिखेंगी सुहाना, 'द आर्चीज' की रिलीज से पहले साइन की दूसरी फिल्म

विज्ञापन

हाई कोर्ट ने लगाई फटकार

अधिवक्ता कुलदीप तिवारी की याचिका पर सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने आज (26 जून) सेंसर बोर्ड और फिल्म के मेकर्स को जमकर फटकार लगाई। इस बारे में याचिकाकर्ता ने बयान जारी करते हुए कहा, ''आदिपुरुष को लेकर हमारी याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस राजेश सिंह चौहान और जस्टिस श्रीप्रकाश सिंह की बेंच ने सेंसर बोर्ड और फिल्म के मेकर्स को फटकार लगाई है।'' उन्होंने कहा कि कोर्ट ने सेंसर बोर्ड की तरफ से पेश हुए अधिवक्ता अश्विनी सिंह से पूछा कि सेंसर बोर्ड क्या करता है? सिनेमा समाज का दर्पण होता है। क्या सेंसर बोर्ड को अपनी जिम्मेदारियां नहीं पता है?
Sonam Kapoor: ओटीटी की दुनिया में धमाल मचाने को तैयार हैं सोनम कपूर, इस दिन रिलीज होगी अभिनेत्री की फिल्म

इस दिन दोबारा होगी सुनवाई

कोर्ट ने यह भी कहा कि केवल रामायण ही नहीं बल्कि कुरान, गुरू ग्रंथ साहिब और गीता जैसे धार्मिक ग्रंथों तो कम से कम बख्श दीजिए। अब इस मामले में 27 जून को दोबारा सुनवाई होगी। बता दें कि आदिपुरुष के कई संवादों पर दर्शकों ने कड़ी आपत्ति जताई थी। फिल्म को लेकर बढ़ता विरोध देख मेकर्स ने इसके संवाद बदल दिए हैं। हालांकि, इससे भी कोई फायदा होता नहीं दिख रहा है। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म धराशायी हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक 600 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म अब तक 277 करोड़ के आसपास ही कमाई कर सकी है। फिल्म में प्रभास के अलावा सैफ अली खान, कृति सेनन, सनी सिंह और देवदत्त नागे मुख्य भूमिकाओं में हैं।
Leo: मुश्किलों में घिरी विजय की फिल्म 'लियो', 'ना रेडी' गाने के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed