Laaptaa Ladies: प्रतिभा रांटा ने फिल्म को लेकर की बातचीत, आमिर खान के प्रोडक्शन की तारीफ में कही ये बात
प्रतिभा रांटा ने कहा, 'मैंने मुंबई से कॉलेज की पढ़ाई की, लेकिन कॉलेज नहीं गई, क्योंकि मैं फिल्मों के लिए ऑडिशन देती रहती थी। मुझे जब इस फिल्म का ऑफर मिला तो मैंने फैसला किया कि मैं इस फिल्म के लिए ऑडिशन दूंगी।'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किरण राव के निर्देशन में बनी 'लापता लेडीज' साल 2024 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। हाल ही में जारी हुए फिल्म के ट्रेलर ने फैंस के उत्साह को बढ़ाया हुआ है। 'लापता लेडीज' एक खूबसूरत और मनोरंजक दुनिया का वादा करती है। आमिर खान प्रोडक्शंस और किंडलिंग प्रोडक्शंस के बैनर तले इस फिल्म में प्रतिभा रांटा, स्पर्श श्रीवास्तव और नितांशी गोयल अहम किरदार में नजर आएंगी। प्रतिभा रांटा ने हाल ही में फिल्म को लेकर बात की है। उन्होंने कहा कि एकेपी एकमात्र हाउस है जो नए लोगों को लॉन्च करता है।
फिल्म को लेकर क्या बोलीं प्रतिभा रांटा
'लापता लेडीज' के बारे में बात करते हुए प्रतिभा रांटा ने कहा, 'मैंने मुंबई से कॉलेज की पढ़ाई की, लेकिन कॉलेज नहीं गई, क्योंकि मैं फिल्मों के लिए ऑडिशन देती रहती थी। मुझे जब इस फिल्म का ऑफर मिला तो मैंने फैसला किया कि मैं इस फिल्म के लिए ऑडिशन दूंगी।' अभिनेत्री ने आगे कहा, क्योंकि एकेपी एकमात्र हाउस है जो नए लोगों को लॉन्च करता है। मैंने जब स्क्रिप्ट देखी, तो मैं इसकी कहानी से जुड़ गई। मेरे लिए इसके बारे में प्रोडक्शन हाउस और स्क्रिप्ट सब कुछ बड़ा है।'
#WATCH | Mumbai: On her movie 'Laapataa Ladies', actress Pratibha Ranta says, "I did college from Mumbai but did not attend college because I kept auditioning for movies... When I got the offer for this film, I decided that I would audition for this film because AKP is the only… pic.twitter.com/3U7rUbFOkZ
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) February 13, 2024
मध्य प्रदेश में हुई फिल्म की शूटिंग
'लापता लेडीज' भारत के हृदय स्थल की कहानी बताती है और इसका विषय भी शहरी है। टीम ने फिल्म की शूटिंग मध्य प्रदेश में स्थित सीहोर के वास्तविक स्थानों पर की है। फिल्म के हिस्से के रूप में वास्तविक जीवन के ग्रामीणों और स्थानों को भी जोड़ा गया है।
Monday Box Office: 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' की कमाई को लगा झटका, 'हनुमान' की दहाड़ हुई खत्म
किरण राव के निर्देशन में बनीं फिल्म
जियो स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत 'लापता लेडीज' किरण राव द्वारा निर्देशित और आमिर खान और ज्योति देशपांडे द्वारा निर्मित है। यह फिल्म 1 मार्च, 2024 को रिलीज होगी। इसे आमिर खान प्रोडक्शंस और किंडलिंग प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाया गया है। इसकी स्क्रिप्ट बिप्लब गोस्वामी की पुरस्कार विजेता कहानी पर आधारित है। स्क्रिप्ट और डायलॉग स्नेहा देसाई द्वारा लिखे गए हैं, जबकि अतिरिक्त डायलॉग दिव्यनिधि शर्मा द्वारा लिखे गए हैं।
HanuMan: 'हनुमान' ने हिंदी बीट में भी गाड़े सफलता के झंडे, गदगद हुए निर्देशक प्रशांत वर्मा ने जताया आभार