{"_id":"5800aa474f1c1bd8752906fe","slug":"president-of-exhibitor-association-of-india-asks-member-to-not-release-ae-dil-hai-mushkil","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुश्किलों में घिरी 'ऐ दिल है मुश्किल', चार राज्यों के सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में नहीं होगी रिलीज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मुश्किलों में घिरी 'ऐ दिल है मुश्किल', चार राज्यों के सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में नहीं होगी रिलीज
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 15 Oct 2016 08:38 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
'ऐ दिल है मुश्किल' का रिलीज होना दिन प्रतिदिन मुश्किल होता जा रहा है। जब से करण जौहर ने पाक कलाकारों को लेकर बयान दिया है तब से उनकी यह फिल्म अलग-अलग तरह से लोगों के निशाने पर आ रही है। फिल्म में पाक कलाकार फवाद खान को लेकर भी विवाद हो रहा है। अब इस फिल्म का प्रदर्शन रोकने वालों में एक और नाम जुड़ गया है।
‘सिनेमा ओनर्स एंड एग्जिबिटर्स एसोसिएशन’ ने कहा है कि जब तक भारत के पाकिस्तान के साथ संबंंध सामान्य नहीं हो जाते वे ऐसी किसी फिल्म को प्रदर्शित नहीं करेंगे जिसमें किसी पाकिस्तानी एक्टर ने काम किया है। अगर ऐसा होता है तो फिल्म को काफी तगड़ा झटका लगेगा।
एसोसिएशन के चीफ नितिन दत्तार ने कहा कि फिल्म रिलीज होने से भारतीयों की भावनाएं आहत होंगी। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि अगर कोई सिंगल स्क्रीन सिनेमाघर फिल्म को रिलीज करता है तो फिल्म के विरोध में हुए नुकसान की जिम्मेवारी खुद मालिक की होगी। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के अलावा गोवा, गुजरात और कर्नाटक के अपने सहयोगियों से भी फिल्म को नहीं दिखाने की अपील की है।
उल्लेखनीय है कि मल्टीप्लेक्स मालिक इस बैन का हिस्सा नहीं हैं। मल्टीप्लेक्स में ऐ दिल है मुश्किल रिलीज होने जा रही है।
Trending Videos

क्यों बढ़ती जा रही फिल्म की मुश्किल ?
दरअसल, फिल्म को लेकर पहली बार विवाद तब हुआ जब उड़ी अटैक के बाद लोगों में पाकिस्तान के प्रति गुस्सा बढ़ गया। इस दौरान पाक कलाकारों को बैन करने और वापस देश भेजने की मांग होने लगी। निर्माताओं के एक समूह ने पाकिस्तानी एक्टर्स को बैन करने की घोषणा की। तब फिल्म निर्माता करण जौहर जो कि 'ऐ दिल है मुश्किल' के भी प्रोड्यूसर हैं ने पाक कलाकारों को बैन करने को लेकर विरोध जताया।
इसके बाद करण और फिल्म पर और ज्यादा निशाना साधा जाने लगा। उल्लेखनीय है कि फिल्म में पाक कलाकार फवाद खान भी हैं। इस वजह से भी करण जौहर लोगों के निशाने पर आ गए। सबसे पहले मनसे ने फिल्म के प्रदर्शन नहीं रोकने पर तोडफोड़ की धमकी दी। धीरे-धीरे मामला बढ़ने लगा। अब यह मामला इतना बढ़ गया है कि लोगों में गुस्से को देखते हुए कुछ सिनेमाघरों ने फिल्म को प्रदर्शित नहीं करने का फैसला लिया है।
थियेटर मालिकों का ये फैसला भी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना जैसे समूह के दवाब का नतीजा बताया जा रहा है। हालांकि एसोसिएशन का कहना है कि उन्होंने देशभक्ति के लिए एेसा किया है। साथ ही इसलिए भी कि पाकिस्तान में भी भारतीय फिल्में बैन कर दी गई हैं।

करण जौहर की मुश्किल का फायदा उठाएंगे अजय देवगन!
अगर फिल्म की रिलीज रुकती है या उसे प्रदर्शन के लिए पर्याप्त मंच नहीं मिलता तो इसका फायदा सीधे तौर पर अजय देवगन की फिल्म 'शिवाय' को होगा। गौरतलब है कि अजय देवगन तो इस मामले को देखते हुए पाक कलाकारों के साथ काम नहीं करने की बात भी कह चुके हैं।
इसके अलावा करण जौहर और अजय देवगन के बीच की दूरियों की ख़बरें भी आजकल मीडिया की सुर्खियां बनी हुई हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो अजय देवगन की वजह से ही काजोल और करण जौहर की दोस्ती भी टूटी है। अजय देवगन और उनकी पत्नी काजोल दोनों इस वक्त 'शिवाय' के प्रमोशन में व्यस्त हैं।

कमेंट
कमेंट X