{"_id":"628399b07fc38262342b335d","slug":"prithviraj-manushi-chillar-was-caught-in-a-sand-storm-during-the-shooting-the-actress-told-the-story-of-the-fatal-accident","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Prithviraj: शूटिंग के दौरान रेत के तूफान में फंस गई थीं मानुषी छिल्लर, अभिनेत्री ने सुनाई जानलेवा हादसे की कहानी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Prithviraj: शूटिंग के दौरान रेत के तूफान में फंस गई थीं मानुषी छिल्लर, अभिनेत्री ने सुनाई जानलेवा हादसे की कहानी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Tue, 17 May 2022 06:49 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
मानुषी छिल्लर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर फिल्म 'पृथ्वीराज' से बॉलीवुड में कदम रख रही हैं। फिल्म में मानुषी अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी और उनके किरदार का नाम संयोगिता है। फिल्म में मानुषी छिल्लर का लुक एक दम रॉयल वाइब्स दे रहा है। हाल ही में, मानुषी छिल्लर ने फिल्म से जुड़ा एक चौंकाने वाला किस्सा बताया है। उन्होंने बताया कि शूटिंग के दौरान एक बार वह रेगिस्तान के रेतीले तूफान में फंस गई थीं।
2 of 4
पृथ्वीराज
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मानुषी छिल्लर ने बताया कि शूटिंग के दौरान एक दिन एक शक्तिशाली रेतीले तूफान की वजह से क्रू को शूटिंग की जगह तुरंत खाली करनी पड़ी थी। लेकिन इसमें अभिनेत्री फंस गईं। इस बारे में बताते हुए मानुषी छिल्लर ने कहा, 'मैं रेत के टीले के ऊपर थी और क्रू मेंबर्स को मुझे नीचे से शूट करना था। मैं उन्हें अपनी ओर बढ़ते हुए देख सकती थी। वह लोग कुछ कहने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन इस वक्त मैं मुझे कुछ सुनाई नहीं दे रहा था। तब मुझे लगा था कि वह मुझे किसी सीन के बारे में बता रहे हैं। इसी दौरान कोरियोग्राफी टीम में से किसी ने मुझे नीचे की ओर धकेल दिया। तब मैं सच में लुढ़कर नीचे गिर गई थी। लेकिन मुझे पकड़ लिया था।'
3 of 4
मानुषी छिल्लर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इसके आगे अभिनेत्री ने कहा, 'वो सब थोड़ा डरावना था। जब उस रेत के तूफान ने हम पर हमला किया तो हमारी वैन तक हिल गई थी। एक तरह से ब्लैक आउट हो गया। इस दौरान मुझे मेरी वैनिटी वैन तक पहुंचाया गया। इसके बाद हमने कुछ समय बाद शूटिंग फिर से शुरू किया। लेकिन यह भी सच है कि वो एक बहुत बड़ा रेत का तूफान था।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
फिल्म पृथ्वीराज
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'पृथ्वीराज' का निर्देशन चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने किया है और इस फिल्म में अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर के अलावा संजय दत्त और सोनू सूद अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म 3 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। हिंदी के अलावा यह फिल्म तेलुगू और तमिल भाषा में भी रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।