फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Prithviraj Sukumaran reveals bade miyan Chote Miyan Actor Akshay Kumar Praised the goat life trailer

Prithviraj Sukumaran: 'मुझे लगता है यह ऑस्कर जीतेगी', जब 'आदुजीविथम' का ट्रेलर देख अक्षय ने की जमकर तारीफ

Wed, 03 Apr 2024 02:18 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 03 Apr 2024 02:18 PM IST
सार

'आदुजीविथम' की बात करें तो यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है. रिलीज के छह दिनों के अंदर फिल्म ने 40.40 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। 

विज्ञापन
Prithviraj Sukumaran reveals bade miyan Chote Miyan Actor Akshay Kumar Praised the goat life trailer
पृथ्वीराज सुकुमारन, अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म 'आदुजीविथम' (द गोट लाइफ) इन दिनों जमकर सुर्खियां बटोर रही है। फिल्म में अभिनेता की अदाकारी लोगों को खूब पसंद आ रही है। देश के साथ विदेश में भी यह फिल्म अच्छा कारोबार कर रही है। हाल ही में एक बातचीत के दौरान पृथ्वीराज ने खुलासा किया फिल्म के ट्रेलर को देखकर अक्षय कुमार इतने ज्यादा प्रभावित हुए थे कि उन्हें लगा कि यह फिल्म ऑस्कर जरूर जीतेगी।

विज्ञापन

Randeep Hooda: रणदीप हुड्डा ने दिया बड़ा बयान, बोले, 'कंगना रणौत ने बिना वजह आलिया को निशाना बनाया था'

विज्ञापन

अक्षय कुमार ने की तारीफ

पृथ्वीराज ने बातचीत के दौरान साझा किया कि अक्षय ने 'बड़े मियां छोटे मियां' के सेट पर इस फिल्म की जमकर प्रशंसा की थी। पृथ्वीराज ने उन दिनों को याद करते हुए कहा, "मुझे याद है कि उन्होंने 'गोट लाइफ' का ट्रेलर देखा था और पूरे सेट पर जाकर कहा था कि उन्हें लगता है कि यह ऑस्कर जीतेगी, अगर मैंने(अक्षय कुमार) यह फिल्म की होती तो मैं भास्कर जीत जाता।'' उन्होंने बताया कि वे सेट पर ऐसे ही चुटकुले सुनाते रहते हैं।'' 

शानदार कमाई कर रही आदुजीविथम

'आदुजीविथम' की बात करें तो यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है. रिलीज के छह दिनों के अंदर फिल्म ने 40.40 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इसमें जिमी जीन-लुई, केआर गोकुल, तालिब अल बलुशी, अमला पॉल और शोभा मोहन भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

विज्ञापन

बड़े मियां छोटे मियां में जल्द आएंगे नजर

वे जल्द ही बड़े मियां छोटे मियां में नजर आने वाले हैं। हाल ही में इस फिल्म का एक्शन से भरपूर ट्रेलर जारी किया गया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। 'बड़े मियां छोटे मियां' में पृथ्वीराज एक नकाबपोश खलनायक की भूमिका में हैं। इस फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है। यह फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। बॉक्स ऑफिस पर इसका मुकाबला अजय देवगन की 'मैदान' से होगा।
Vikrant Massey: टॉयलेट रूम के बाहर विक्रांत को मिला था करियर का पहला ब्रेक, अभिनेता ने बताया दिलचस्प किस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed