{"_id":"5aa8a2734f1c1b90778b5642","slug":"priya-prakash-does-not-have-her-own-phone","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"करोड़ों का दिल लूटने वाली प्रिया प्रकाश पर रहता है सख्त पहरा, नहीं है इस काम की आजादी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
करोड़ों का दिल लूटने वाली प्रिया प्रकाश पर रहता है सख्त पहरा, नहीं है इस काम की आजादी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 14 Mar 2018 10:23 AM IST
विज्ञापन
Priya Prakash
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रातोंरात इंटरनेट सेंसेशन बनी मलयालम एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वॉरियर ने शानदार एक्सप्रेशन वाले वीडियो से पूरे इंडिया को अपना दीवाना बना दिया है। पर क्या आप जानते हैं कि प्रिया के पास अपना पर्सनल फोन तक नहीं है?
priya prakash
हाल ही में एक इंटरव्यू में प्रिया के पापा ने बताया कि प्रिया के पास कोई फोन नहीं है। अगर कोई इमरजेंसी हो तो वह अपनी मां का फोन इस्तेमाल करती है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रिया के पास एक फोन जरूर है, लेकिन उसमें सिम कार्ड नहीं है।
priya prakash
प्रिया के पापा जो सेंट्रल एक्साइज डिपार्टमेंट में काम करते हैं उन्होंने बताया कि जब कभी प्रिया को अपने फोन में इंटरनेट का इस्तेमाल करना होता है तब प्रिया की मां अपने फोन के हॉटस्पॉट से उसका फोन कनेक्ट कर देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
priya prakash
प्रिया की पसंद और नापसंद पर भी उनके पापा ने खुलकर बात की। उन्होंने बताया वह एक साधारण लड़की है, लेकिन उसके शौक थोड़े अलग हैं। उन्होंने यह भी बताया कि प्रिया को सिंगिंग और डांसिंग दोनों में बहुत इंटरेस्ट है।