Bhooth Bangla: 'भूत बंगला' की शूटिंग शुरू, इस दिन खुलेगा राज, नए पोस्टर में लालटेन पकड़े नजर आए अक्षय कुमार
Bhooth Bangla: बॉलीवुड खिलाड़ी अक्षय कुमार के प्रशंसकों के लिए एक खुशखबरी है। उनकी आगामी हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत बंगला की शूटिंग शुरू हो चुकी है। जानिए किस दिन होगी फिल्म रिलीज।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अक्षय कुमार ने कुछ ही देर पहले फिल्म 'भूत बंगला' का एक नया पोस्टर जारी किया है और साथ ही बताया है कि यह फिल्म कब रिलीज होगी। फिल्म के नए पोस्टर में अक्षय धोती पहने और हाथ में लालटेन पकड़े नजर आ रहे हैं। अक्षय ने पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा, ''आज हम अपनी हॉरर कॉमेडी भूत बंगला की शूटिंग शुरू कर रहे हैं। इसलिए मैं अपने पसंदीदा प्रियदर्शन के साथ सेट पर आने को लेकर बेहद उत्साहित हूं। यह डर और हंसी का डबल डोज आपके लिए तैयार होगा 2 अप्रैल, 2026 को। तब तक के लिए आपको शुभकामनाएं चाहिए।''
अक्षय कुमार एक बार फिर से हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत बंगला में नजर आएंगे। हालांकि, इससे पहले अक्षय 'स्त्री 2' में खतरनाक किरदार में नजर आ चुके हैं। 9 सितंबर को अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला का एलान किया गया था। अब इस फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है।
यह फिल्म कॉमेडी और हॉरर जॉनर की है, जिसका निर्देशन प्रियदर्शन कर रहे हैं। अक्षय ने प्रियदर्शन के साथ भूल भुलैया और गरम मसाला जैसी कॉमेडी फिल्में की हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भूत बंग्ला में तीन दिग्गज सितारों की एंट्री हुई है, जो भूल भुलैया में भी अक्षय कुमार के साथ काम कर चुके हैं। यह सितारे हैं परेश रावल, असरानी और राजपाल यादव। फिल्म में कौन सी हीरोइन अभिनेता के साथ दिखाई देंगी, यह अभी तक तय नहीं हुआ है। फिल्म का निर्माण बालाजी टेली फिल्म्स और केप ऑफ गुड फिल्म्स के बैनर तले बनाई जा रही है।
Bobby Deol: बॉबी देओल का वायरल जमाल कुडू स्टेप किससे है इंस्पायर्ड, जानें रणबीर की एनिमल के गाने की सच्चाई