फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Priyanka chopra arrives mumbai with nick jonas and daughter malti marie for asia pacific PC of series citadel

Priyanka Chopra: 'सिटाडेल' के प्रमोशन के लिए निक जोनस के साथ भारत आईं प्रियंका, बेटी मालती ने लूटी लाइमलाइट

Fri, 31 Mar 2023 07:43 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 31 Mar 2023 07:43 PM IST
सार

प्रियंका चोपड़ा ग्लोबल एपिक स्पाई थ्रिलर वेब सीरीज 'सिटाडेल' के एशिया पैसिफिक प्रेस कांफ्रेंस के लिए अपने परिवार के साथ भारत आई हैं। प्रियंका अपने परिवार के साथ कलीना एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं।

विज्ञापन
Priyanka chopra arrives mumbai with nick jonas and daughter malti marie for asia pacific PC of series citadel
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस, मालती मैरी चोपड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस आज भारत पहुंच गए हैं। प्रियंका पहली बार बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस को लेकर भारत आई हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रियंका ग्लोबल एपिक स्पाई थ्रिलर वेब सीरीज 'सिटाडेल' के एशिया पैसिफिक प्रेस कांफ्रेंस के लिए अपने परिवार के साथ भारत लौटी हैं। प्रियंका अपने परिवार के साथ कलीना एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। प्रियंका और निक की बेटी मालती ने सारी लाइमलाइट लूट ली।

विज्ञापन

वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के भारत पहुंचने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। प्रियंका ने इस दौरान पिंक कलर की ड्रेस पहनी है। वहीं निक और उनकी बेटी मालती ने ग्रे कलर का ऑउटफिट पहना है। कार से निकलकर प्रियंका बेटी मालती को गोद में लेकर पैपराजी के सामने पोज देती हैं। इसके बाद प्रियंका और निक एक साथ तस्वीरें खिंचवाते हैं और एक दूसरे को किस करते हैं। फिर, दोनों अलग-अलग कार में बैठकर वहां से रवाना हो जाते हैं।

Akanksha Dubey: विदेश भागने की फिराक में हैं आकांक्षा केस के आरोपी समर सिंह? यूपी पुलिस ने बनाई यह नई रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन

परिणीति-राघव की सगाई की खबरें
प्रियंका के मुंबई आने से सोशल मीडिया पर परिणीति और राघव की शादी की खबरों ने भी सुर्खियां बटोर ली हैं। परिणीति और राघव की शादी और सगाई होने के कयास लगाए जा रहे हैं, उस समय प्रियंका का भारत आना इस अफवाहों को हवा देने का काम कर रहा है। दरअसल, अब सोशल मीडिया पर फैंस का कहना है कि प्रियंका परिणीति और राघव की सगाई में शामिल होने के लिए भारत आई हैं। हालांकि, वह अपनी वेब सीरीज 'सिटाडेल' के प्रमोशनल प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेने के लिए मुंबई आई हैं।

Garmi: अप्रैल के महीने में टेंपरेचर बढ़ाएगी 'गर्मी', पॉलिटिक्स और क्राइम का कॉकटेल है तिग्मांशु की वेब सीरीज

विज्ञापन

प्रियंका का वर्क फ्रंट
प्रियंका रूसो ब्रदर्स की वेब सीरीज 'सिटाडेल' में नजर आएंगी। सीरीज में उनके साथ रिचर्ड मैडन भी हैं। हाल ही में वेब सीरीज का नया ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। वहीं, प्रियंका 'लव अगेन' में भी नजर आएंगी। इसके अलावा वह बॉलीवुड फिल्म 'जी ले जरा' में भी काम करती दिखेंगी । 'जी ले जरा' में प्रियंका के साथ कटरीना कैफ और आलिया भट्ट भी नजर आएंगी।

Bollywood VS Tollywood: काजल अग्रवाल ने निकाल दी बॉलीवुड इंडस्ट्री में यह बड़ी कमी, बयान से फिर मचेगा तहलका!

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed