फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   priyanka chopra congratulated Husband Nick Jonas on his new album release Sunday Best shares Love Note

Priyanka-Nick: निक जोनास का नया एल्बम रिलीज; देसी गर्ल ने दी पति को बधाई; थ्रौबैक फोटोज शेयर कर लिखा लव नोट

Fri, 06 Feb 2026 09:36 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 06 Feb 2026 09:36 PM IST
सार

Priyanka Chopra-Nick Jonas: देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के पति और मशहूर अमेरिकी सिंगर निक जोनास का नया एल्बम रिलीज हुआ है। इस मौके पर प्रियंका ने स्पेशल पोस्ट शेयर कर पति की तारीफ की है।

विज्ञापन
priyanka chopra congratulated Husband Nick Jonas on his new album release Sunday Best shares Love Note
प्रियंका चोपड़ा-निक जोनास - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

प्रियंका चोपड़ा अमेरिकी सिंगर निक जोनास से शादी रचाकर सात समंदर पार बस गई हैं। उम्र में काफी फासला होने के बावजूद निक और प्रियंका की जोड़ी फैंस के बीच काफी पसंद की जाती है। दोनों के बीच कमाल की केमिस्ट्री और समझ है। आज 06 फरवरी को निक जोनास का नया एल्बम 'संडे बेस्ट' रिलीज हुआ है। देसी गर्ल ने पति को बधाई दी है। साथ ही ढेर सारी पुरानी फोटोज भी शेयर की हैं।

विज्ञापन

priyanka chopra congratulated Husband Nick Jonas on his new album release Sunday Best shares Love Note
प्रियंका चोपड़ा-निक जोनास - फोटो : इंस्टाग्राम

निक की तारीफ के लिए शब्द पड़े कम!
आज शुक्रवार 06 फरवरी को निक जोनास का नया एल्बम रिलीज हुआ है। और, इधर प्रियंका चोपड़ा ने पुराने फोटो एल्बम का पिटारा खोल दिया है। उन्होंने निक जोनास और अपने रिलेशनशप के शुरुआती दौर की खूबसूरत फोटोज शेयर की हैं। इसके साथ एक लव नोट लिखा है। प्रियंका ने लिखा है, 'मेरे पास शब्द नहीं हैं, लेकिन मैं कोशिश करूंगी कुछ बयां करने की। तुम वही हो जिससे सपने बनते हैं। अपने लिए ऐसा इंसान ढूंढो, जो न सिर्फ तुमसे प्यार करे और तुम्हारी इज्जत करे, बल्कि तुम्हें खजाने की तरह संजोकर रखे और इसे दिखाने से डरे नहीं'।

विज्ञापन
विज्ञापन

priyanka chopra congratulated Husband Nick Jonas on his new album release Sunday Best shares Love Note
प्रियंका चोपड़ा-निक जोनास - फोटो : इंस्टाग्राम

देसी गर्ल बोलीं- 'ऐसा लगता है, जैसे कल की बात हो'
देसी गर्ल ने आगे लिखा है, 'मैं बहुत शुक्रगुजार हूं कि कायनात मुझे तुम्हारे पास ले आई। तुम मेरी जिंदगी का सबसे अच्छा फैसला हो। मैं तुम्हारी बेमिसाल प्रतिभा से हैरान हो जाती हूं। तुम सबसे ईमानदार और सच्चे इंसान हो, जिसे मैं जानती हूं और इसकी सबसे खूबसूरत बात यह है कि तुम ऐसे ही हो। इसके लिए तुम्हें अलग से कोशिश नहीं करनी पड़ती। वो तुम्ही हो, जो हर दिन मेरे मुस्कुराने की वजह है। तुम मेरे हो, इसके लिए मैं शुक्रगुजार हूं। ये तस्वीरें हमारे शुरुआती दिनों की हैं, लेकिन ऐसा लगता है जैसे कल की ही बात हो'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)


विज्ञापन

priyanka chopra congratulated Husband Nick Jonas on his new album release Sunday Best shares Love Note
प्रियंका चोपड़ा-निक जोनास - फोटो : इंस्टाग्राम

प्रियंका का प्यार देख निक बोले- 'तुम मेरी सबकुछ हो'
प्रियंका ने आगे निक जोनास के एल्बम को लेकर लिखा है, 'मुझे इस एल्बम पर बहुत गर्व है। तुमने हर नोट और हर लिरिक्स में अपनी आत्मा उड़ेल दी है। इतनी गहराई तक पहुंचने और उसे दुनिया के साथ शेयर करने के लिए एक बहुत ही कॉन्फिडेंट इंसान की जरूरत होती है। मैं तुमसे बेइंतहा प्यार करती हूं। अपने लिए एक काम करो, जिसे तुम प्यार करते हो। उसे पकड़ो और शुरू से सुनो। प्यार ऐसा ही होना चाहिए'। प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टा अकाउंट के बायो में निक के नए एल्बम का लिंक भी शेयर किया है। प्रियंका चोपड़ा के इस लव नोट पर निक जोनास ने कमेंट किया है, 'तुम मेरी सबकुछ हो'।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed