फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Priyanka Chopra credited Aishwarya Rai Irrfan Khan for paving way in Hollywood also shares an emotional note

प्रियंका चोपड़ा को ऐश्वर्या और इरफान खान से मिली हॉलीवुड जाने की प्रेरणा; देसी गर्ल ने शेयर किया इमोशनल नोट

Tue, 17 Feb 2026 06:33 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 17 Feb 2026 06:33 PM IST
सार

Priyanka Chopra: बॉलीवुड की देसी गर्ल ने बॉलीवुड ही नहीं, हॉलीवुड में भी नाम कमाया है। वह ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं। प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड तक पहुंचीं, इसका क्रेडिट उन्होंने ऐश्वर्या राय और दिवंगत एक्टर इरफान खान को दिया है।

विज्ञापन
Priyanka Chopra credited Aishwarya Rai Irrfan Khan for paving way in Hollywood also shares an emotional note
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा हाल ही में सालाना हार्वर्ड इंडिया कॉन्फ्रेंस में शिरकत करने पहुंचीं। यहां उन्होंने अपने देश और बॉलीवुड से हॉलीवुड तक पहुंचने के अपने सफर पर चर्चा की। उन्होंने अपने संघर्ष के बारे में बताया। साथ ही वे हॉलीवुड तक पहुंचीं, इसका क्रेडिट ऐश्वर्या राय और इरफान खान सरीखे सितारों को दिया। प्रियंका का कहना है कि इन सितारों ने हॉलीवुड के रास्ते खोले। 

विज्ञापन

अपनी करियर यात्रा पर प्रियंका ने शेयर किया इमोशनल नोट
प्रियंका चोपड़ा ने हार्वर्ड इंडिया कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए अपने करियर और हॉलीवुड तक के सफर का भी जिक्र किया। इस दौरान उन्होंने हॉलीवुड में रास्ता बनाने का क्रेडिट ऐश्वर्या राय, इरफान खान और मिंडी कालिंग को दिया। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट भी शेयर किया है। इसमें अपनी करियर जर्नी पर एक इमोशनल नोट लिखा है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)


विज्ञापन
विज्ञापन

प्रियंका बोलीं- इन हस्तियों ने दूसरों के लिए रास्ते आसान बनाए
प्रियंका चोपड़ा ने यह स्वीकार किया कि किस तरह एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय, दिवंगत एक्टर इरफान खान और अमेरिकन एक्टर-कॉमेडियन मिंडी कालिंग के सफर ने हॉलीवुड में उनके अपने करियर में योगदान दिया। उन्होंने इन पर्सनैलिटीज को ट्रेलब्लेजर बताया, जिनकी कामयाबियों ने दूसरों के लिए रास्ते तैयार किए। उनके नक्शेकदम पर चलना मुमकिन बनाया।

प्रियंका ने जाहिर  किया उत्साह
प्रियंका चोपड़ा ने साझा किए गए पोस्ट के साथ लिखा है, 'मेरे दिन की शुरुआत ऐसे हुई। मुझे अपनी सबसे करीबी दोस्तों और बिजनेस पार्टनर अंजुला आचार्य के साथ मशहूर हार्वर्ड बिजनेस स्कूल में इंडिया वीक खत्म करने के लिए एक फायरसाइड कीनोट एड्रेस देना था। टॉपिक था 'जैसा इंडिया हम सोचते हैं'। यहां ऑडियंस में देखते हुए मेरे मन में बस एक ही ख्याल आया, 'तुम वही इंडिया हो, जिसकी मैंने कल्पना की थी'। प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे फिल्म 'वाराणसी' में नजर आएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed