सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Priyanka Chopra Jonas recalls an incident with her mother Madhu Chopra talked about upcoming film The Bluff

प्रियंका की मां ने कैब ड्राइवर को जड़ दिया था थप्पड़, बोलीं- 'मेरी टीनएज बेटी...'; एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Thu, 19 Feb 2026 05:46 PM IST
विज्ञापन
सार

Priyanka Chopra Jonas Mother: अपनी आगामी फिल्म 'द ब्लफ' के बारे में बात करते हुए अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस ने अपनी मां मधु चोपड़ा के साथ हुई एक घटना को याद किया। जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

Priyanka Chopra Jonas recalls an incident with her mother Madhu Chopra talked about upcoming film The Bluff
प्रियंका चोपड़ा और मधु चोपड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी आगामी हॉलीवुड फिल्म 'द ब्लफ' को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। अपनी फिल्म 'द ब्लफ' के बारे में बात करते हुए प्रियंका ने अपनी मां मधु चोपड़ा के साथ हुई एक घटना के बारे में बताया। जो उनके साथ दिल्ली में हुई थी। 

Trending Videos

दिल्ली का एक किस्सा
प्रियंका चोपड़ा जोनस ने अपनी मां मधु चोपड़ा के साथ हुई दिल्ली की एक पुरानी घटना को याद किया। प्रियंका ने कहा, 'मुझे याद है, मैं शायद 11 साल की रही होंगी। हम रात में दिल्ली के किसी होटल जा रहे थे और टैक्सी में थे। अचानक मेरी मां ने ड्राइवर का गला पीछे से पकड़ लिया। दरअसल, ड्राइवर ने एक गलत मोड़ लिया था, जो मेरी मां को समझ नहीं आया। ड्राइवर बोला, 'नहीं-नहीं, मैं शॉर्टकट ले रहा हूं।' लेकिन मां ने उसका गला पकड़ा और कहा, 'वापस मैन सड़क पर चलो।' और फिर उन्होंने ड्राइवर को थप्पड़ भी मार दिया।'

विज्ञापन
विज्ञापन

कांप रही थीं मां
आगे प्रियंका ने बताया, 'मेरी मां उस समय गुस्से में ड्राइवर से कह रही थीं, 'मैं अपनी जवान बेटी के साथ हूं। मैंने अपनी मां का ऐसा रूप पहले कभी नहीं देखा था। उस घटना के बाद अगले चार महीने तक मैंने मां से किसी भी बात पर बहस नहीं की। पता नहीं, अगर मैं उनके साथ नहीं होती तो क्या वो ऐसा करतीं। होटल पहुंचने के बाद मां बहुत कांप रही थीं।'

(The Bluff) 'द ब्लफ' के बारे में
प्रियंका चोपड़ा की आने वाली फिल्म 'द ब्लफ' एक एक्शन थ्रिलर है। इस फिल्म का निर्देशन फ्रैंक ई. फ्लावर्स ने किया है। फिल्म में खूब एक्शन, खून-खराबा और रोमांच है। इसलिए फिल्म को 'आर' रेटिंग मिली है। संगीत हेनरी जैकमैन ने दिया है। यह फिल्म 25 फरवरी 2026 को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। फिल्म की स्टार कास्ट-
प्रियंका चोपड़ा (मुख्य भूमिका में)
कार्ल अर्बन
इस्माइल क्रूज कॉर्डोवा
सफिया ओकले-ग्रीन
टेमुएरा मॉरिसन
इसके अलावा डेविड फील्ड, जैक मॉरिस, पचारो एंग्लोम्बे और वेदांतन नायडू जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं।

'द ब्लफ' की कहानी
फिल्म 'द ब्लफ' एक एक्शन थ्रिलर है। यह फिल्म 19वीं सदी के कैरिबियन इलाके में सेट है। इसमें प्रियंका चोपड़ा एक पूर्व महिला समुद्री डाकू (पाइरेट) का किरदार निभा रही हैं, जो अपनी पुरानी जिंदगी से दूर शांतिपूर्ण जीवन जी रही है। लेकिन जब उसका पुराना कप्तान वापस आता है और बदला लेने की कोशिश करता है, तो उसे अपने परिवार को बचाने के लिए उनका सामना करती है।

यह भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड करियर को लेकर किए खुलासे, साथ ही बताई 'द ब्लफ' से जुड़ी बातें; बोलीं- 'कामयाबी...'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed