Photos: सलवार-सूट पहन प्रियंका चोपड़ा ने लूट ली महफिल, अभिनेत्री का देसी अंदाज देख फैंस ने कह डाली ये बात
प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें अभिनेत्री ट्रेडिशनल आउटफिट में कहर ढा रही हैं। इन तस्वीरों पर फैंस लगातार कमेंट कर प्रियंका की तारीफ कर रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड इंडस्ट्री की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा किसी न किसी वजह से फैंस के बीच छाई रहती हैं। प्रियंका कुछ समय पहले ही सरोगेसी के जरिए मां बनी हैं। लेकिन अब तक अभिनेत्री ने अपने बेबी का चेहरा फैंस को नहीं दिखाया है। लेकिन मां बनने के बाद भी प्रियंका चोपड़ा फैंस को अपना ग्लैमरस अंदाज जरूर दिखाती हैं। हाल ही में, प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें ट्रेडिशनल आउटफिट पहनकर प्रियंका ने फैंस का ध्यान अपनी ओर कर लिया है।
प्रियंका चोपड़ा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें अभिनेत्री खिलखिलाकर हंसती हुई नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा के लुक ने फैंस को खुश कर दिया है। प्रियंका ने पीले कलर का कुर्ता और क्रीम कलर का प्लाजो पहना हुआ है, जिसके साथ अभिनेत्री ने एक दुपट्टा भी लिया है। इस दुपट्टे को प्रियंका हर तस्वीर में हवा में लहराती हुई दिख रही हैं। इन तस्वीरों में वह काफी सुंदर लग रही हैं।
विज्ञापन विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा ने इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा है, 'जब सूरज अभी-अभी निकलता हो। ओह।' प्रियंका चोपड़ा की इन तस्वीरों पर लाखों लोगों ने लाइक किया है और भारी संख्या में लोग कमेंट कर अभिनेत्री की तारीफ भी कर रहे हैं। एक यूजर ने प्रियंका चोपड़ा की तारीफ करते हुए लिखा, 'आप बहुत सुंदर लग रही हो।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'मेरी पसंदीदा।' तीसरे यूजर ने लिखा, 'स्टनिंग।' इसी तरह और भी फैंस ने प्रियंका चोपड़ा की तारीफ की।
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका अमेजम प्राइम की सीरीज 'सीटाडेल' में नजर आएंगी। इसके अलावा, प्रियंका के पास 'द मैट्रिक्स 4' और 'टेक्स्ट फॉर यू' में जैसे प्रोजेक्ट्स भी हैं।