{"_id":"642c0cac2d6e5d33760cea79","slug":"priyanka-chopra-reveals-her-daughter-malti-marie-looks-like-a-jonas-but-she-is-a-real-chopra-love-indian-food-2023-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Priyanka Chopra: बेटी मालती मैरी को लेकर प्रियंका का खुलासा- बोलीं दिखती 'जोनास' हैं,लेकिन हैं 'असली चोपड़ा'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Priyanka Chopra: बेटी मालती मैरी को लेकर प्रियंका का खुलासा- बोलीं दिखती 'जोनास' हैं,लेकिन हैं 'असली चोपड़ा'
Tue, 04 Apr 2023 05:10 PM IST
साक्षी पांडेय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: साक्षी पांडेय
Updated Tue, 04 Apr 2023 05:10 PM IST
सार
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने मीडिया से बातचीत के दौरान इस बात का खुलासा किया कि उनकी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस असली चोपड़ा हैं। प्रियंका ने बताया कि उनकी बेटी को भारतीय खाना काफी पसंद है।
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा,बेटी मालती मैरी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों मीडिया की सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस हाल ही में अपनी अपकमिंग वेब सीरीज 'सिटाडेल' को प्रमोट करने के लिए भारत आईं थीं। इस बीच उनकी बेटी मालती मैरी ने एयपोर्ट पर खूब लाइमलाइट लुटी थी। एक्ट्रेस ने अपने हालिया इंटरव्यू में बताया है कि उनकी बेटी भले ही जोनस की तरह दिखती है,लेकिन वह दिल से असली चोपड़ा हैं।
विज्ञापन
मालती मैरी को पसंद है पनीर मटर और बिरयानी
एक्ट्रेस ने मीडिया से बातचीत के दौरान इस बात का खुलासा किया कि उनकी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस असली चोपड़ा हैं। प्रियंका ने बताया कि उनकी बेटी को भारतीय खाना काफी पसंद है। मालती को पनीर मटर और बिरयानी बहुत पसंद है। देसी गर्ल की बेटी भले ही दिखती विदेशी हैं, लेकिन वह दिल से पूरी देसी हैं। मालती को मसालेदार-चटपटा खाना बहुत पसंद है।
विज्ञापन
एनएमएससीसी इवेंट में की शिरकत
प्रियंका अपने पति निक और बेटी मालती के साथ अपनी हॉलीवुड वेब सीरीज 'सिटाडेल' के प्रचार के लिए भारत आईं थीं। इस दौरान एक्ट्रेस मुंबई में हुए नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर की ग्रैंड ओपनिंग सेरेमनी में शिरकर की थी। इवेंट में उनके जोरदार परफॉर्मेंस को काफी सराहा गया था।
विज्ञापन
'जी ले जरा' में नजर आएंगी प्रियंका
एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो 'सिटाडेल' के अलावा वह बॉलीवु़ड फिल्म मेकर फरहान अख्तर की अपकमिंग फिल्म 'जी ले जरा' का हिस्सा भी हैं। इस फिल्म में उनके अलावा आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ भी मुख्य किरदार में नजर आएंगी।
यह भी पढ़ें- Carry On Jatta 3: गिप्पी ग्रेवाल ने साझा किया 'कैरी ऑन जट्टा 3' का फर्स्ट लुक पोस्टर, इस दिन रिलीज होगी फिल्म