फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Priyanka Chopra shared beautiful photo with husband nick jonas and daughter malti spend time in pool

Priyanka Chopra: पूल में परिवार संग मस्ती करती दिखीं प्रियंका चोपड़ा, फिर छिपाया बेटी मालती का चेहरा

Mon, 08 Aug 2022 02:03 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 08 Aug 2022 02:03 PM IST
सार

प्रियंका चोपड़ा ने अब तक अपनी बेटी मालती का चेहरा नहीं दिखाया है। लेकिन अभिनेत्री अपनी बेटी की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं और अब प्रियंका और उनकी बेटी की एक नई तस्वीर सामने आई है। 

विज्ञापन
Priyanka Chopra shared beautiful photo with husband nick jonas and daughter malti spend time in pool
बेटी और पति के साथ प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में पैर जमाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपनी निंजी जिंदगी की वजह से भी चर्चा में रहती हैं। प्रियंका एक अभिनेत्री होने के साथ-साथ मां भी हैं और उनकी बेटी का नाम मालती है, जिसका चेहरा अब तक फैंस ने नहीं देखा है। लेकिन वह अपनी लाडली के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इस बार भी प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी के साथ एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है, जो अब वायरल हो रही है। 

विज्ञापन

अभिनेत्री ने यह तस्वीर अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर शेयर की है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि प्रियंका ने अपनी लाडली बेटी को गोद में लिया हुआ है और दोनों के साथ निक जोनस भी हैं। इस दौरान अभिनेत्री अपने पति और बेटी के साथ पूल का आनंद ले रही हैं। हालांकि, इस तस्वीर में भी प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है। नन्ही मालती के चेहरे पर हार्ट का इमोजी लगा हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा भी प्रियंका चोपड़ा ने अपनी लाडली की एक क्यूट तस्वीर शेयर की है, जिसमें मालती का सिर्फ एक हाथ दिख रहा है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि अभिनेत्री ने अपनी बेटी के हाथ में काला दागा पहनाया हुआ है। बता दें कि प्रियंका की बेटी का पूरा नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस है, जिसे अभिनेत्री ने सोशल मीडिया से दूर रखने का फैसला किया हुआ है। मालती नाम प्रियंका की मां के फुल नेम यानि मधुमालती से लिया गया है और मैरी नाम निक की मां के नाम डेनिस मैरी से लिया गया है।



 

विज्ञापन

हालांकि, अब फैंस भी प्रियंका चोपड़ा की बेटी का चेहरा देखना चाहते हैं। बीते दिनों अभिनेत्री की मां ने खुलासा किया था कि प्रियंका कब अपनी बेटी का चेहरा दिखाएंगी। मधु के मुताबिक, शायद प्रियंका और निक मालती के एक साल के होने पर उसका चेहरा सबको दिखाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed