सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Priyanka Chopra Talk About Possibility She May Be Part Of Next James Bond Film

क्या बॉन्ड गर्ल बनेंगी प्रियंका चोपड़ा? फिल्म में कास्टिंग को लेकर दिया बड़ा हिंट; फैंस हुए उत्साहित

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 12 Feb 2026 10:44 AM IST
विज्ञापन
सार

Priyanka Chopra Part Of Next James Bond Film: प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से निकलकर हॉलीवुड फिल्मों में भी अपने लिए जगह बना ली है। हाल ही में एक इंटरव्यू में देसी गर्ल ने ऐसी बात कही, जिससे हिंट मिला की वह अगली बॉन्ड गर्ल हो सकती है। इस बात पर फैंस ने भी रिएक्शन दिए हैं। 

Priyanka Chopra Talk About Possibility She May Be Part Of Next James Bond Film
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra
विज्ञापन

विस्तार

प्रियंका चोपड़ा की जल्द ही एक हॉलीवुड फिल्म ‘द ब्लफ’ रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में वह जबरदस्त एक्शन कर रही हैं। फैंस उनके एक्शन के कायल हो गए हैं। इसी बीच प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा की है। इसी दौरान उन्होंने ‘बॉन्ड’ सीरीज की अगली फिल्म को लेकर जिक्र किया। क्या वह सच में इसका हिस्सा हैं। जानिए, प्रियंका ने क्या कहा? और फैंस का इस बात पर क्या रिएक्शन रहा है? 

Trending Videos

‘007 बॉन्ड’ सीरीज पर प्रियंका चोपड़ा ने क्या कहा? 
वैरायटी को दिए गए हालिया इंटरव्यू में करियर को लेकर प्रियंका चोपड़ा ने लंबी बातचीत की है। इस दौरान उन्होंने 007 बॉन्ड सीरीज की फिल्म को लेकर बड़ा हिंट दिया। वह कहती हैं, ‘यह प्रोजेक्ट सच में ग्लोबल हो सकता है। मैं इस बात के लिए उत्साहित हूं कि मेकर्स कौन सा रास्ता चुनते हैं।’ यह खबर सुनकर प्रियंका चोपड़ा के फैंस काफी खुश हैं। फैंस सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा को बेस्ट बॉन्ड गर्ल बताने से भी परहेज नहीं कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: ‘राजामौली की ‘वाराणसी’ के लिए प्रियंका ने की काफी मेहनत’, पति निक ने की एक्ट्रेस की तारीफ; फिल्म पर कही ये बात 

प्रियंका चोपड़ा के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स क्या हैं? 
प्रियंका चोपड़ा के करियर फ्रंट की बात करें तो वह हॉलीवुड फिल्म 'द ब्लफ' और राजामौली की पैन इंडिया फिल्म 'वाराणसी' का हिस्सा हैं। 'वाराणसी' फिल्म में प्रियंका चोपड़ा साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के साथ नजर आएंगी। यह फिल्म बड़े स्तर पर बन रही है। इस फिल्म की शूटिंग के लिए प्रियंका चोपड़ा लगातार भारत आ रही हैं। अब उनका नाम फिल्म '007 बॉन्ड' सीरीज को लेकर भी सामने आ रहा है। देखना होगा कि क्या सच में वह बॉन्ड गर्ल बनती हैं या नहीं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed