सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Priyanka Chopra used Stunt Double for Movie The Bluff Says I am not a hero

‘द ब्लफ’ के लिए प्रियंका चोपड़ा ने क्यों स्टंट डबल का इस्तेमाल किया? बोलीं- ‘मैं हीरो नहीं हूं’

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 19 Feb 2026 03:51 PM IST
विज्ञापन
सार

Priyanka Chopra Movie The Bluff: इन दिनों प्रियंका चोपड़ा अपनी अपकमिंग हॉलीवुड फिल्म ‘द ब्लफ’ का प्रमोशन कर रही हैं। इसी दौरान एक्ट्रेस ने बताया कि क्यों एक्शन सीन्स उन्होंने खुद नहीं किए? 
 

Priyanka Chopra used Stunt Double for Movie The Bluff Says I am not a hero
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड की देसी गर्ल से हॉलीवुड की एक्शन गर्ल बनने तक का सफर बखूबी तय किया है। जल्द ही वह एक हॉलीवुड एक्शन फिल्म ‘द ब्लफ’ में लीड रोल में दिखेंगी। इस फिल्म को लेकर प्रियंका काफी एक्साइटेड हैं। लेकिन फिल्म में कई एक्शन सीन्स प्रियंका ने खुद नहीं किए। इसकी वजह भी वह साझा करती हैं। 

Trending Videos

खतरनाक शॉट्स से प्रियंका ने बनाई दूरी
हाल ही में वैरायटी से की गई बातचीत में प्रियंका चोपड़ा ने कहा, ‘कुछ शॉट्स ऐसे थे जिनके लिए मुझे अपने स्टंट डबल पर डिपेंड रहना पड़ा। स्टंट डबल को तीन या चार खतरनाक शॉट्स करने पड़े। इसमें चेहरे पर कांच लगने वाले सीन्स भी शामिल थे।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा आगे कहती हैं, ‘यह चॉइस सिर्फ मेरी नहीं थी। प्रोडक्शन टीम को भी चिंता थी। उन्होंने मुझे खतरनाक स्टंट करने नहीं दिए। देखिए, मैं हीरो नहीं हूं, मैं काम करने के लिए काम पर जाती हूं। मैं नहीं चाहती कि किसी को चोट लगे या मुझे खुद को भी चोट लगे।’ 

फिल्म 'द ब्लफ' में क्या है प्रियंका चोपड़ा का किरदार? 
प्रियंका चोपड़ा और कार्ल अर्बन स्टारर 'द ब्लफ' एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है। यह 25 फरवरी 2026 को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है। फ्रैंक ई फ्लावर्स के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म एक कैरिबियन महिला की कहानी है, जिसका सीक्रेट पास्ट तब सामने आता है जब समुद्री लुटेरे उसके आइलैंड पर हमला करते हैं। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा ने गजब का एक्शन भी किया है।

इन प्रोजेक्ट्स में भी आएंगी देसी गर्ल नजर
प्रियंका चोपड़ा के करियर फ्रंट की बात करें तो वह हॉलीवुड फिल्म 'द ब्लफ' और राजामौली की पैन इंडिया फिल्म 'वाराणसी' का हिस्सा हैं। 'वाराणसी' फिल्म में प्रियंका चोपड़ा साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के साथ नजर आएंगी। यह फिल्म बड़े स्तर पर बन रही है। इस फिल्म की शूटिंग के लिए प्रियंका चोपड़ा लगातार भारत आ रही हैं। अब उनका नाम फिल्म '007 बॉन्ड' सीरीज को लेकर भी सामने आ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed