फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Project K Release Date Pathaan Actress Deepika Padukone Prabhas Amitabh Bachchan film theaters on 12 jan 2024

Project K: प्रभास-दीपिका ने महाशिवरात्रि पर फैंस को दिया तोहफा, थिएटर में इस दिन दस्तक देगी 'प्रोजेक्ट के'

Sat, 18 Feb 2023 11:51 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sat, 18 Feb 2023 11:51 AM IST
सार

'पठान' के साथ धूम मचाने वाली अभिनेत्री ने अपने फैंस को जल्द एक और तोहफा देने की तैयारी कर ली है। दरअसल, महाशिवरात्रि के मौके पर आज दीपिका ने प्रभास और अमिताभ बच्चन स्टारर मच अवेटिड फिल्म 'प्रोजेक्ट के' की रिलीज डेट का एलान कर दिया है।

विज्ञापन
Project K Release Date Pathaan Actress Deepika Padukone Prabhas Amitabh Bachchan film theaters on 12 jan 2024
प्रोजेक्ट के - फोटो : insta

विस्तार

बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पठान' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। 'पठान' के साथ नए रिकॉर्ड्स कायम करने वाली अभिनेत्री ने अपने फैंस को जल्द एक और तोहफा देने की तैयारी कर ली है। दरअसल, महाशिवरात्रि के मौके पर आज दीपिका ने प्रभास और अमिताभ बच्चन स्टारर मच अवेटिड फिल्म 'प्रोजेक्ट के' की रिलीज डेट और फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया है। यह फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। तो चलिए जानते हैं यह बहुप्रतीक्षित फिल्म कब सिनेमाघरों में दस्तक देगी...

विज्ञापन

Ankita Lokhande: प्रेग्नेंट हैं अंकिता लोखंडे? पहली बार अभिनेत्री ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं बहुत खुश हूं..
विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगी 'प्रोजेक्ट के'
अभी कुछ ही देर पहले दीपिका पादुकोण और साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास ने अपनी एक्शन थ्रिलर फिल्म 'प्रोजेक्ट के' की रिलीज डेट का एलान कर दिया है। ऐसा करने के लिए दोनों कलाकारों ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म का फर्स्ट पोस्टर भी साझा किया है। अभिनेताओं द्वारा साझा किए गए पोस्टर में एक बड़ा सा हाथ नजर आ रहा है, जिसकी तरफ तीन बंदूकधारी लोग बंदूक ताने खड़े हैं। इसके साथ ही पोस्टर पर रिलीज डेट लिखी है, जिसके मुताबिक 'पोजेक्ट के' अगले साल  यानी 12 जनवरी 2024 को रिलीज होने वाली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone)



दो पार्ट्स में रिलीज होगी 'प्रोजेक्ट के'
दीपिका ने पोस्टर साझा करते हुए लिखा, 'प्रोजेक्ट के 12 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हैप्पी महाशिवरात्रि।' इस साइंस फिक्शन फिल्म से दीपिका पादुकोण साउथ इंडस्ट्री में कदम रखने जा रही हैं। फिल्म में उनके साथ 'बाहुबली' प्रभास और महनायक अमिताभ बच्चन नजर आने वाले हैं। बता दें, 'प्रोजेक्ट के' एक तेलुगू साइंस फिक्शन फिल्म है। रिपोर्ट्स के मुताबिक नाग अश्विन द्वारा निर्देशित फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और यह दो पार्ट्स में रिलीज होने वाली है। फिल्म का पहला पार्ट लोगों के बीच सस्पेंस बनाने का काम करेगा, वहीं दूसरे पार्ट में इसके सभी पत्ते खुलकर आएंगे।  
Kashmir Files: अनुपम खेर ने बिना नाम लिए प्रकाश राज पर साधा निशाना, कहा- ऐसे लोगों को जिंदगी भर झूठ बोलना..

View this post on Instagram

A post shared by Vyjayanthi Movies (@vyjayanthimovies)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed