PS 2: 'तुम अपनी मां जितनी लंबी हो', पोन्नियन सेल्वन 2 की स्क्रीनिंग में तृषा ने की आराध्या बच्चन की तारीफ
हाल ही में, एक स्क्रीनिंग में पोन्नियिन सेलवन 2 के अपने सह-कलाकारों से मुलाकात की। इस स्क्रीनिंग में अभिनेता अभिषेक बच्चन और उनकी बेटी आराध्या भी साथ नजर आईं। इस स्क्रीनिंग पर आराध्या की तृषा और विक्रम ने तारीफ भी की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन 2' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। रिलीज के साथ ही फिल्म का दर्शकों के बीच खूब क्रेज देखा जा रहा है। फिल्म को अच्छी समीक्षाओं के साथ यूजर्स की सकारात्मक प्रतिक्रिया भी मिली है। अभिनेत्री ऐश्वर्या राय ने हाल ही में, एक स्क्रीनिंग में पोन्नियिन सेलवन 2 के अपने सह-कलाकारों से मुलाकात की। इस स्क्रीनिंग में अभिनेता अभिषेक बच्चन और उनकी बेटी आराध्या भी साथ नजर आईं। इस स्क्रीनिंग पर आराध्या की तृषा और विक्रम ने तारीफ भी की।
फिल्म की स्क्रीनिंग में पहुंचे ऐश्वर्या, अभिषेक और आराध्या
मणिरत्नम के निर्देशन वाली 'पोन्नियिन सेल्वन' के दूसरे भाग में ऐश्वर्या राय बच्चन, जयम रवि, कार्ति और त्रिशा जैसे कई बड़े सितारे हैं। फिल्म की स्क्रीनिंग में फिल्म के कलाकारों में से सभी ने बारी-बारी से ऐश्वर्या और आराध्या से मुलाकात की और उन्हें गले लगाया। फिल्म के कुछ कलाकारों ने अराध्या की जमकर तारीफ भी की।
Filmy wrap: 'धूम 4' को लेकर अटकलें तेज और केआरके के निशाने पर आईं सारा, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें
फिल्म के कलाकारों ने की आराध्या की तारीफ
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें विक्रम आराध्या को गले लगाते हुए नजर आ रहे हैं और कह रहे हैं, तुम और भी शानदार लग रही हो। विक्रम की यह बात सुनकर आराध्या उनका शुक्रिया अदा करती हैं। इसके अलावा तृषा कृष्णन भी आराध्या को गले से लगाया और कहा, भगवान, आप अब अपनी माँ जितनी लंबी हैं। यह सुनकर आराध्या मुस्कुराने लगती हैं।
Mrunal Thakur: 'ट्रेन से कूदकर देना चाहती थीं जान', संघर्ष के दिनों को याद कर भावुक हुईं मृणाल ठाकुर
इस दिन रिलीज हुई फिल्म
आपको बता दें कि फिल्म पोन्नियिन सेल्वन का दूसरा पार्ट सिनेमाघरों में रिलीज हो चुका है। सितंबर 2022 में रिलीज हुई पोन्नियिन सेलवन 1 ने बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़े। यह बहुत बड़ी ब्लॉकबस्टर थी। माना जा रहा है फिल्म का दूसरा भाग भी उसी नक्शेकदम पर चलेगा। चियान विक्रम और ऐश्वर्या राय बच्चन की मूवी पोन्नियिन सेल्वन 2 को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, रिलीज के बाद अब फिल्म को लेकर फैंस का रिएक्शन भी सामने आ रहा है और दर्शक फिल्म को काफी अच्छा रिस्पॉन्स दे रहे हैं।