सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rahul Roy Aashiqui star talks about returning to work after suffering from brain stroke in 2020 and film walk

Rahul Roy: राहुल ने बताया ब्रेन स्ट्रोक के बाद फिल्मों में वापसी करने का अनुभव, बोले- मुश्किल था शूटिंग करना

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 11 Apr 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
सार

साल 2020 में आए ब्रेन स्ट्रोक के बाद राहुल रॉय धीरे-धीरे फिल्मों में वापसी कर रहे हैं। अब अभिनेता ने खुलासा किया है कि ब्रेन स्ट्रोक के बाद उन्हें कई ट्रीटमेंट और थैरेपी से गुजरना पड़ा।

Rahul Roy Aashiqui star talks about returning to work after suffering from brain stroke in 2020 and film walk
राहुल रॉय - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता राहुल रॉय साल 2020 में फिल्म 'एलएसी: लिव द बैटल इन कारगिल' की शूटिंग के दौरान ब्रेन स्ट्रोक का शिकार हो गए थे, जिसके बाद उन्हें रिकवरी में लंबा समय लगा। उस दौरान अभिनेता ने उपचार और चिकित्सा के कई रूपों के माध्यम से खुद को संभाले रखा। अब राहुल धीरे-धीरे फिल्मों में वापसी कर रहे हैं। अब अभिनेता ने खुलासा किया है कि ब्रेन स्ट्रोक के बाद उन्हें कई ट्रीटमेंट और थैरेपी से गुजरना पड़ा। इस मुश्किल घड़ी में परिवार, करीबी दोस्तों और सहयोगी उनके साथ रहे। साथ ही राहुल ने यह भी बताया कि रिकवरी के बाद फिल्म 'वॉक' के लिए शूटिंग करना उनके लिए बहुत चुनौतीपूर्ण था।

Trending Videos

ऐसे पार किया मुश्किल दौर

दरअसल, हाल ही में दिए इंटरव्यू के दौरान राहुल रॉय ने कहा, 'मेरी तबीयत खराब होने के बाद 'वॉक' के शूटिंग करना बहुत चुनौतीपूर्ण था, लेकिन निर्देशक सहित टीम के अटूट समर्थन में मुझे चुनौतियों से पार पाने में मदद की। मेरी रिकवरी यात्रा में मेडिकल ट्रीटमेंट, स्पीच थेरेपी और करीबियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मैंने अपनी फिजिकल और मेंटल हेल्थ को प्राथमिकता दी और इसके लिए समय लिया। एक्सरसाइज, डाइट और मेडिटेशन के एक अनुशासित रूटीन को फॉलो किया, जिसने मुझे ठीक होने में बहुत मदद की।

Ameesha Patel: 'गदर 2' से अमीषा पटेल को हैं ढेरों उम्मीदें, पैपराजी के सामने मन की बात कहती नजर आईं एक्ट्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन

वॉक फिल्म की कहानी

राहुल रॉय की फिल्म 'वॉक' राजस्थान और महाराष्ट्र में फिल्माया गया है। 'वॉक' फिल्म हाल ही में रिलीज हुई अनुभव सिन्हा की 'भीड़' में दिखाई गई कोरोना काल की कहानी का ही अनुसरण करती है। दरअसल,  'वॉक' फिल्म की कहानी कोरोना काल के दौरान देश में लगे लॉकडाउन पर आधारित है। फिल्म में राहुल रॉय ने 'रोशन' की भूमिका निभाई है, जो महामारी के दौरान अपने दोस्त के बेटे को कंधे पर बिठाकर 1000 मील का सफर पैदल तय करता है।

Shilpa Shetty: रिचर्ड गेरे किस मामले में शिल्पा शेट्टी को राहत, अदालत ने कहा- एक्ट्रेस इसमें भागीदार नहीं

राहुल के अभिनय ने लूटा फैंस का दिल

नौ अप्रैल को जम्मू-कश्मीर फिल्म फेस्टिवल में राहुल रॉय की फिल्म  'वॉक' दिखाई गई थी, जिसमें अभिनेता के अभिनय की जमकर तारीफ हुई। इस फिल्म को बेस्ट फीचर फिल्म का अवॉर्ड भी मिला।

Juhi Chawla: ड्रग केस से आर्यन खान को बचाने में जूही चावला ने निभाई थी अहम भूमिका, अब जाकर राज से हटाया पर्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed