Virat Kohli: विराट कोहली से विवाद के बीच अनुष्का का हाथ चूमते दिखे राहुल वैद्य, वीडियो वायरल; जानें पूरा मामला
Rahul Vaidya Anushka sharma Viral Video: राहुल वैद्य और विराट कोहली के बीच इंस्टाग्राम ब्लॉक विवाद ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। इस बीच, राहुल और अनुष्का शर्मा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें राहुल, अनुष्का के लिए गाना गा रहे हैं और साथ ही उन्हें किस करते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो अब नेटिजेंस के बीच जमकर वायरल हो रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राहुल और अनुष्का के इस पुराने वीडियो में राहुल स्टेज पर अनुष्का के लिए गाना गाते नजर आ रहे हैं और साथ ही इस दौरान राहुल ने अनुष्का के हाथ पर किस भी किया। यह वीडियो अब मीम्स और मजाक का कारण बनता जा रहा है। नेटिजेंस इस वीडियो को लेकर लगातार सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
राहुल ने हाल ही में खुलासा किया था कि विराट ने उन्हें इंस्टाग्राम पर ब्लॉक कर दिया। इसके बाद, उन्होंने विराट के "इंस्टाग्राम एल्गोरिदम गड़बड़ी" वाले बयान का मजाक उड़ाया। राहुल ने मजाक में कहा कि शायद एल्गोरिदम ने ही उन्हें ब्लॉक किया होगा। फैंस इस वीडियो को विराट के ब्लॉक करने की वजह से जोड़कर मजेदार मीम्स बना रहे हैं। हालांकि यह सब मजाक-मस्ती में है, लेकिन राहुल और विराट के फैंस के बीच सोशल मीडिया पर हल्की-फुल्की नोकझोंक चल रही है।
हाल ही में क्रिकेटर विराट कोहली ने एक्ट्रेस अवनीत कौर की इंस्टाग्राम पोस्ट को लाइक किया, लेकिन जल्द ही उसे हटा दिया। फिर भी, लाइक का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे कई चर्चाएं शुरू हो गईं। इस पर विराट ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में सफाई दी कि फीड साफ करते समय एल्गोरिदम ने गलती से इंटरैक्शन दर्ज कर लिया। उन्होंने कहा कि उनका कोई इरादा नहीं था और लोगों से बेवजह बातें न बनाने की अपील की। लेकिन उनकी सफाई के बाद भी यह मामला और बढ़ गया।