फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Raj Kundra Case Bombay High Court reserved order in petitions Raj Kundra and Ryan Thorpe

Raj Kundra Case: बॉम्बे हाईकोर्ट ने राज कुंद्रा की याचिका पर सुरक्षित रखा फैसला, गिरफ्तारी को बताया था अवैध

Mon, 02 Aug 2021 04:40 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Mon, 02 Aug 2021 04:40 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा पर पोर्न वीडियो बनाने के आरोप लगे हैं। राज कुंद्रा और उनके सहयोगी और रयान थोर्प इस वक्त न्यायिक हिरासत में हैं।

विज्ञापन
Raj Kundra Case Bombay High Court reserved order in petitions Raj Kundra and Ryan Thorpe
राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा पर पोर्न वीडियो बनाने के आरोप लगे हैं। राज कुंद्रा और उनके सहयोगी और रयान थोर्प इस वक्त न्यायिक हिरासत में हैं। मालूम हो कि व्यवसायी राज कुंद्रा ने मुंबई पुलिस के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।  इस मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस द्वारा गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली व्यवसायी राज कुंद्रा और रयान थोर्प की याचिकाओं पर आदेश सुरक्षित रख लिया है।  

विज्ञापन


बता दें कि कोर्ट ने जमानत पर गुरुवार को राज कुंद्रा और रायन थोर्प के वकीलों की दलीलें सुनीं।  राज कुंद्रा की ओर से दाखिल याचिका में कहा गया था कि उन्हें गलत तरीके से गिरफ्तार किया गया है।  वहीं, पुलिस का दावा है कि राज ने सीआरपीसी की धारा 41 (ए) पर साइन करने से मना कर दिया था, इसलिए उन्हें गिरफ्तार करना पड़ा। 
विज्ञापन

 

बता दें कि राज कुंद्रा को पोर्न वीडियोज बनाने और उन्हें एप्स पर अपलोड करने के आरोप में मुंबई की क्राइम ब्रांच ने उन्हें गिरफ्तार किया है। इतना ही नहीं मुंबई क्राइम ब्रांच ने राज के घर छापा मारा जहां उन्हें सर्वर और करीब 70 अश्लील वीडियोज भी मिले। राज कुंद्रा का नाम पोर्नोग्राफी केस में सामने आने से फिल्म इंडस्ट्री में खलबली मच गई है।



अभिनेत्री जोया राठौड़ ने ओटीटी पर रिलीज होने वाली अश्लील फिल्मों से जुड़े गंदे व्यापार के बारे में खुलकर बात की। जिसके बाद उन्हें ट्रोल भी किया जा रहा है कि वह जिस इंडस्ट्री का हिस्सा है, उसी को बदनाम करने का प्रयास कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed