सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rajkummar Rao Toaster Saif Ali Khan Kartavya and Taapsee Gandhari announced with poster release On Netflix

खाकी पहनकर 'कर्तव्य' निभाने निकले सैफ! 'गांधारी' बनीं तापसी, ‘टोस्टर’ में उलझे राजकुमार; देखें फर्स्ट लुक

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 03 Feb 2026 08:32 PM IST
विज्ञापन
सार

Kartavya-Gandhari-Toaster Poster: नेटफ्लिक्स ने अपने साल 2026 के 'इंडिया प्लान' का एलान कर दिया है। आज मंगलवार को कई दिलचस्प सीरीज और फिल्मों का एलान किया गया है। वहीं, कुछ के फर्स्ट लुक पोस्टर जारी हुए हैं।

Rajkummar Rao Toaster Saif Ali Khan Kartavya and Taapsee Gandhari announced with poster release On Netflix
'कर्तव्य'-'गांधारी'-‘टोस्टर’ - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

नेटफ्लिक्स साल 2026 में भारतीय दर्शकों मनोरंजन के लिए क्या खास पेश करने वाला है? आज मंगलवार को एक इवेंट में इसका एलान कर दिया गया है। इस बार नेटफ्लिक्स के पिटारे में काफी कुछ खास है। इसने आज करीब 21 फिल्मों और सीरीज से पर्दा उठाया है। कुछ फिल्मों के टीजर जारी किए हैं, कुछ के ट्रेलर तो कुछ का एलान अनाउंसमेंट वीडियो के साथ किया गया है। इसके अलावा कुछ ऐसे प्रोजेक्ट हैं, जिनके फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज हुए हैं।

Trending Videos

Rajkummar Rao Toaster Saif Ali Khan Kartavya and Taapsee Gandhari announced with poster release On Netflix
'कर्तव्य' - फोटो : इंस्टाग्राम

'कर्तव्य' में खाकी पहने दिखे सैफ अली खान
नेटफ्लिक्स ने आज सैफ अली खान अभिनीत दो फिल्मों का एलान किया है। पहली फिल्म है 'हम हिंदुस्तानी'। इसका टीजर रिलीज हुआ है। सच्ची कहानी से प्रेरित इस फिल्म में भारत के पहले चुनाव की कहानी दिखाई जाएगी। वहीं, एक अन्य फिल्म है, 'कर्तव्य'। इस फिल्म में सैफ अली खान खाकी पहनकर कर्तव्य अदा करते दिखाई देंगे। नेटफ्लिक्स पर जारी पोस्टर में कैप्शन में लिखा है, 'धर्म और कर्म के युद्ध में, क्या कर्तव्य जीत पाएगा?' यह नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इसमें रसिका दुग्गल और संजय मिश्रा भी नजर आएंगे। सैफ अली खान की इस फिल्म के साथ एक जर्नलिस्ट अपनी एक्टिंग की पारी शुरू करने जा रहे हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)


विज्ञापन
विज्ञापन

Rajkummar Rao Toaster Saif Ali Khan Kartavya and Taapsee Gandhari announced with poster release On Netflix
तापसी पन्नू - फोटो : इंस्टाग्राम

'गांधारी' के पोस्टर में तापसी की झलक
तापसी पन्नू की आगामी फिल्म 'गांधारी' भी नेटफ्लिक्स पर इस साल रिलीज होगी। इसका आधिकारिक एलान कर दिया गया है और साथ ही पोस्टर जारी किए गए हैं। इनमें तापसी पन्नू का खौफनाक अंदाज देखने को मिल रहा है। 'गांधारी' के पोस्टर के साथ कैप्शन लिखा है, 'आपने एक मां का प्यार देखा है। अब उसके गुस्से से मिलिए'। इस फिल्म में इश्वाक सिंह भी नजर आएंगे।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)


Rajkummar Rao Toaster Saif Ali Khan Kartavya and Taapsee Gandhari announced with poster release On Netflix
'टोस्टर' का फर्स्ट लुक - फोटो : इंस्टाग्राम

'टोस्टर' का पोस्टर जारी
राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा की फिल्म 'टोस्टर' का पोस्टर भी रिलीज किया गया है। यह नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म में अभिनेता कंजूस व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म में राजकुमार और सान्या के अलावा फराह खान, अर्चना पूरन सिंह और अभिषेक बनर्जी भी नजर आने वाले हैं। सभी की झलक दिखाई दी है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)


Rajkummar Rao Toaster Saif Ali Khan Kartavya and Taapsee Gandhari announced with poster release On Netflix
लॉकअप - फोटो : इंस्टाग्राम

'लॉकअप' की होगी वापसी
एकता कपूर के शो 'लॉकअप' की वापसी भी हो रही है। नेटफ्लिक्स ने इसका एलान किया है। इसका फर्स्टलुक पोस्टर रिलीज किया गया है। इसके साथ लिखा है, 'लॉक होने के लिए तैयार हो जाइए। नेटफ्लिक्स तैयार है'।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed