Rakesh Roshan: राकेश रोशन करने जा रहे डॉक्यूमेंट्री का निर्माण? अपने ही परिवार की कहानी बयां करेंगे डायरेक्टर
राकेश रोशन के जरिए जल्द डॉक्यूमेंट्री का निर्माण किए जाने की खबरें सामने आई हैं। इसमें रोशन परिवार की कहानी और इंडस्ट्री में उनका योगदान देखने को मिलेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राकेश रोशन ने बतौर डायरेक्टर बॉलीवुड इंडस्ट्री को कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। हालांकि, वह लंबे समय से ब्रेक पर हैं। एक तरफ राकेश को लेकर खबरें हैं कि वह इन दिनों 'कृष 4' की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। तो वहीं, अब राकेश के फैंस के लिए एक और बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट की मानें तो, राकेश प्रतिष्ठित रोशन परिवार की तीन पीढ़ियों की विरासत का जश्न मनाते हुए एक डाक्यूमेंट्री बनाने की तैयारी कर रहे हैं।
डॉक्यूमेंट्री बनाने की तैयारी में राकेश रोशन?
एक मीडिया रिपोर्ट में रोशन से जुड़े करीबी सूत्र का हवाला देते हुए लिखा गया, 'राकेश रोशन एक विशेष डॉक्यूमेंट्री का निर्माण कर रहे हैं, जो भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में रोशन परिवार के यादगार योगदान को उजागर करता है। यह यात्रा उनके पिता रोशन लाल नागरथ से शुरू होती है, जो 1947 में मुंबई पहुंचे और 1950 और 1960 के दशक में खुद को सबसे प्रमुख संगीत डायरेक्टर्स में से एक के रूप में स्थापित किया। इसके बाद यह विरासत उनके बेटों राकेश और राजेश रोशन के माध्यम से जारी रही, जिन्होंने एक्टिंग, डायरेक्शन और संगीत के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन किया, और अंत में उनके पोते ऋतिक तक, जिनकी गिनती आज बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर स्टार्स में होती है।
Vinayakan: मलयालम अभिनेता विनायकन की मुश्किलें बढ़ीं, इस मामले में पुलिस ने घर पर छापेमारी कर फोन किया जब्त
रोशन परिवार की कहानी बयां करेगी डॉक्यूमेंट्री
रिपोर्ट के अनुसार, 'नेटफ्लिक्स इंडिया की हाल ही में रिलीज हुई द रोमांटिक्स के जॉनर के अनुरूप, डॉक्यूमेंट्री एक स्टार-स्टडेड मामला होने का वादा करती है। इसमें दर्जनों बॉलीवुड हस्तियों के आर्काइव फुटेज और गहन, विशेष इंटरव्यू शामिल होंगे, जिन्होंने वर्षों तक रोशन के साथ काम किया है।'
Sunny Leone: सनी लियोनी की इस हरकत से उनकी मां को लगी थी शराब की लत, अभिनेत्री ने वर्षों बाद किया खुलासा
राकेश रोशन का वर्कफ्रंट
राकेश रोशन के वर्कफ्रंट की बात करें तो, उन्होंने तकरीबन एक दशक से किसी फिल्म का डायरेक्शन नहीं किया है। रोशन की आखिरी फिल्म वर्ष 2013 में रिलीज हुई ऋतिक रोशन की 'कृष 3' थी। पिता-बेटी की जोड़ी अब इस मूवी की फ्रेंचाइजी की चौथी किस्त के साथ वापसी के लिए तैयार है। हालांकि, अब तक इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की जा सकी है, लेकिन फैंस को इसका बेसब्री से इंतजार है।