Rakhi Sawant: राखी ने बताई रणवीर सिंह के बोल्ड फोटोशूट कराने की असली वजह, एक्टर ने मैसेज कर कहा- लव यू यार
राखी सावंत ने हाल ही में रणवीर सिंह के बोल्ड फोटोशूट को लेकर मजेदार बयान दिया है, जिसके बाद अभिनेता ने उन्हें एक प्यारा सा मैसेज भेजा है। राखी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राखी सावंत अक्सर ही अपने बयानों के चलते सोशल मीडिया में छाई रहती हैं। मनोरंजन जगत की ड्रामा क्वीन राखी ने अब रणवीर सिंह के बोल्ड फोटोशूट पर अपना रिएक्शन दिया और रणवीर सिंह के ऐसा करने की असली वजह भी बताई है। राखी का मजेदार जवाब अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इतना ही नहीं रणवीर सिंह ने भी राखी को इंस्टाग्राम पर फॉलो करके उनके लिए एक प्यारा सा मैसेज लिखा। राखी ने इसकी झलक भी दिखाई।
राखी ने दिया मजेदार जवाब
दरअसल राखी सावंत से पैपराजी ने रणवीर सिंह के फोटोशूट को लेकर सवाल पूछा था, जिसके राखी बड़े ही मजेदार तरीके से जवाब दिया। राखी ने कहा, 'मुझे फोटो कही से भी न्यूड नहीं लगा, तुम्हारी आंखे ऐसी हो गई हैं। मेरे दोस्त रणवीर के बारे में कोई भी कुछ नहीं कहेगा। यहां तक की आदिल भी कुछ नहीं कहेगा। इस फोटो के पीछे की एक स्टोरी है, जो रणवीर नहीं बता सकते इसलिए उनकी दोस्त (खुद की ओर इशारा करते हुए) बताएगी।'
हंसी नहीं रोक पा रहे फैंस
राखी ने आगे कहा, 'इतनी गर्मी हो रही है लंदन, अमेरिका, दुबई, यहां भी बहुत गर्मी है। अगला बंदा क्या करेगा? एसी काम नहीं कर रहा था, वो बस कपड़े निकालर नहाने गया था। इतने में दो बंदर उनके कपड़े उठाकर भाग गए। इसमें रणवीर क्या करेगा दोस्तों।' जब पैपराजी ने कहा कि फिर फोटो कैसे क्लिक हो गए, तो राखी ने कहा, 'वो नीचे बैठ गया, फिर लेट गया कि लो खींच लो।' राखी के इस वीडियो को देख फैंस अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।
इसके अलावा एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें राखी एक बिल्डिंग से आदिल के साथ बाहर आ रही हैं। पैपराजी उनसे कहते है कि आपको रणवीर सिंह ने फॉलो किया कर लिया। इस पर राखी कहती हैं कि वो मेरा दोस्त है आई लव यू भी बोला मुझे। इसके बाद राखी रणवीर सिंह के मैसेज दिखाती हैं, जिसमें रणवीर ने लिखा था राखी तुम असली रॉकस्टार हो, लव यू यार। इसके साथ ही राखी दीपिका को बहन और रणवीर को अपना जीजा भी बताती हैं।