रणवीर सिंह के बोल्ड फोटोशूट पर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह को ट्रोल किया जा रहा है। लेकिन मनोरंजन जगत से अभिनेता को पूरा सपोर्ट मिला है। बॉलीवुड से लेकर टीवी जगत के कई सितारों ने रणवीर सिंह के फोटोशूट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए ट्रोर्ल्स को करारा जवाब दिया है। राखी सावंत भी इस मामले में रणवीर का समर्थन कर चुकी हैं और अब राखी ने एक बार फिर इस मामले पर अपनी राय रखी है। राखी ने एक मजेदार वीडियो शेयर करते हुए कहा है कि रणवीर सिंह ने बोल्ड फोटोशूट करवाकर भारतीय महिलाओं पर उपकार किया है।
Ranveer Singh Photoshoot: रणवीर के बोल्ड फोटोशूट पर राखी सावंत का मजेदार वीडियो, बोलीं- हाय हाय गर्मी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, राखी सावंत ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह रणवीर सिंह की बोल्ड फोटोज पर बोलती दिख रही हैं। राखी कह रही हैं कि मैं अभी दुबई से आई हूं और मैं अभी भी रणवीर के बोल्ड फोटोशूट के बारे में सुन रही हूं। लड़कियां कैमरे के सामने बोल्ड होती रहती हैं। अगर रणवीर न्यूड होकर आया है तो कितनी मेहरबानी हुई है। रणवीर को कही मेरी ही नजर न लग जाए। मेरे प्यारे दोस्त तुम ऐसे ही फोटोशूट करवाओं। मैं तुम्हें ऐसे ही देखना चाहती हूं।' इस वीडियो में राखी रणवीर सिंह के लिए 'हाय हाय गर्मी' गाना भी गाती हैं।
राखी सावंत का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर फैंस मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने राखी सावंत के बॉयफ्रेंड आदिल की बात की। यूजर ने लिखा, 'आदिल मारेगा तुमको।' एक और यूजर ने लिखा, 'अरे आप रणवीर की बात कर रही हैं। उर्फी को ही ले लो।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'आप रणवीर का डिवॉर्स करवा दोगी।' राखी के इस वीडियो को अब तक हजारों लोगों ने देखा है।
इससे पहले भी राखी सावंत ने रणवीर के बोल्ड फोटोशूट पर एक बयान दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि मुझे फोटो कही से भी न्यूड नहीं लगा, तुम्हारी आंखे ऐसी हो गई हैं। मेरे दोस्त रणवीर के बारे में कोई भी कुछ नहीं कहेगा। इस फोटो के पीछे की एक स्टोरी है, जो रणवीर नहीं बता सकते इसलिए उनकी दोस्त बताएगी। इतनी गर्मी हो रही है लंदन, अमेरिका, दुबई, यहां भी बहुत गर्मी है। अगला बंदा क्या करेगा? एसी काम नहीं कर रहा था, वो बस कपड़े निकालकर नहाने गया था। इतने में दो बंदर उनके कपड़े उठाकर भाग गए। इसमें रणवीर क्या करेगा दोस्तों। रणवीर नीचे बैठ गया, फिर लेट गया कि लो खींच लो।' राखी के इस मजेदार रिएक्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।