फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ramayana starring Ranbir Kapoor as Ram Not Alia Bhatt But THIS Actress To Play Sita in Nitesh Tiwari Film

Ramayana: 'रामायण' में आलिया भट्ट नहीं होंगी सीता? फिल्म में यह साउथ हसीना बनेगी रणबीर की धर्मपत्नी

Sun, 09 Jul 2023 08:20 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sun, 09 Jul 2023 08:20 AM IST
सार

नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में रणबीर कपूर, राम के किरदार में नजर आने वाले हैं। वहीं, इसमें सीता के किरदार पर बड़ा अपडेट सामने आया है। 
 

विज्ञापन
Ramayana starring Ranbir Kapoor as Ram Not Alia Bhatt But THIS Actress To Play Sita in Nitesh Tiwari Film
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्ममेकर नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' अपने एलान के बाद से ही सुर्खियों में है। रिपोर्ट के अनुसार, रणबीर कपूर इस मूवी में राम के किरदार में नजर आएंगे। वहीं, बीते दिन यह भी जानकारी सामने आई कि मूवी में आलिया भट्ट, सीता के रोल में होंगी। हालांकि, सीता के रोल के लिए साउथ हसीना साई पल्लवी के नाम पर भी चर्चा की जा चुकी हैं। वहीं, अब ताजा रिपोर्ट में सीता के किरदार को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है, जो फैंस के उत्साह को बढ़ा रहा है। 
विज्ञापन

'रामायण' में सीता के किरदार पर बड़ा अपडेट

प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान स्टारर फिल्म 'आदिपुरुष' की असफलता के बाद लोगों का ध्यान नितेश तिवारी की अपकमिंग फिल्म 'रामायण' पर केंद्रित हो गया है। इस मैग्नम ओपस फिल्म पर दर्शक समेत क्रिटिक्स भी अपनी नजरें गड़ाए हुए हैं। इसी का नतीजा है कि मूवी से जुड़ा कोई भी अपडेट सामने आते ही सुर्खियों का हिस्सा बन जा रहा है। 'दंगल' के डायरेक्टर इस मैथालॉजिकल फिल्म के लिए अपनी कमर कस रहे हैं, जो अभूतपूर्व पैमाने की एक सिनेमाई कृति का वादा करता है। साथ ही भारत की पौराणिक विरासत के सार को दर्शाता है।
विज्ञापन

Nawazuddin Siddiqui: 'यार सताया हुआ है' के स्टेप्स में नवाजुद्दीन ने जोड़ा अपना स्टाइल, कोरियोग्राफर का खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन


साई पल्लवी बनेंगी सीता 

बीते दिन जानकारी आई थी कि नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में आलिया भट्ट, सीता के किरदार में नजर आएंगी। इससे रणबीर और आलिया की जोड़ी के फैंस काफी ज्यादा खुश थे। हालांकि, ताजा रिपोर्ट से कपल के फैंस को झटका लग सकता है। जानकारी के मुताबिक, मेकर्स ने रणबीर के अपोजिट साउथ हसीना साई पल्लवी को लेने का फैसला किया है। इस तरह मूवी में रणबीर, राम और साई पल्लवी, सीता के किरदार में नजर आएंगी। 

Jawan: 'पुण्य हूं या पाप हूं..', धांसू वीडियो के साथ शाहरुख खान ने किया 'जवान' के ट्रेलर की रिलीज डेट का एलान

दिवाली पर होगी फिल्म की घोषणा!

जानकारी के मुताबिक, परियोजना ट्रैक पर है, और निर्माता दिसंबर 2023 तक फिल्म की शूटिंग शुरू करने पर विचार कर रहे हैं। दिवाली के मौके पर 'रामायण' की आधिकारिक घोषणा होने की उम्मीद है। रिपोर्ट के अनुसार, पिछले कुछ हफ्तों में 'रामायण' की प्रगति की जांच करने के लिए रणबीर कपूर को डीएनईजी कार्यालय का दौरा करते देखा गया है। 'रामायण' के निर्माता अल्लू अरविंद, मधु मंटेना और नमित मल्होत्रा होंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed