फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ranbir Kapoor Birthday Special why he was fighting with father and how he came in the films

रणबीर कपूर @44: कैसे बने बॉलीवुड के रॉकस्टार? पापा की परछाई से अपनी पहचान बनाने तक; कैसा रहा अभिनेता का सफर?

Mon, 28 Sep 2026 07:30 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Mon, 28 Sep 2026 07:30 AM IST
सार

Ranbir Kapoor Birthday Special: कपूर खानदार से ताल्लुक रखने वाले बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रणबीर कपूर 28 सितंबर को अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर आइए जानते हैं अभिनेता से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से।
 

विज्ञापन
Ranbir Kapoor Birthday Special why he was fighting with father and how he came in the films
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिंदी सिनेमा के जिन नए कलाकारों ने सबसे ज्यादा शोहरत पाई है, उसमें रणबीर कपूर का भी नाम शामिल है। बॉलीवुड में उन्होंने अपनी छवि ऐसे कलाकार की बनाई है, जो कई तरह के किरदार निभा सकता है। फिल्मों में आने से पहले उनका अपने पिता के साथ रिश्ता काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा। कपूर खानदान से होने के बावजूद उन्हें बॉलीवुड में अपना नाम कमाने में काफी मेहनत करनी पड़ी।
विज्ञापन


अमेरिका से की पढ़ाई
28 सितंबर 1982 के जन्मे रणबीर कपूर दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर और अभिनेत्री नीतू कपूर के बेटे हैं। वह दिग्गज अभिनेता राज कपूर के पोते हैं। उन्होंने अमेरिका में मौजूद स्कूल ऑफ विजुअल आर्ट्स और ली स्ट्रासबर्ग थिएटर एंड फिल्म इंस्टीट्यूट में फिल्म-मेकिंग और मेथड एक्टिंग की पढ़ाई की।
विज्ञापन

Ranbir Kapoor Birthday Special why he was fighting with father and how he came in the films
पिता के साथ रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
पिता से थे उतार-चढ़ाव भरे रिश्ते
रणबीर कपूर के पिता ऋषि कपूर ने अपनी बायोग्राफी 'खुल्लम खुल्ला' में बेटे के साथ अपने रिश्तों के बारे में बताया है। उनके मुताबिक उन्होंने अपने बेटे से जानबूझकर थोड़ी दूरी बनाई थी। वह चाहते थे कि रणबीर कपूर उनका सम्मान करें। वह अक्सर रणबीर से कहते थे 'मैं तुम्हारा बाप हूं, दोस्त नहीं।' इसी वजह से रणबीर कपूर अपने पिता से बचपन से डरते थे।

विज्ञापन

पिता से दो बार पड़ी मार
बचपन में रणबीर कपूर अपने पिता से दो बार पिट चुके हैं। एक बार वह जूते पहनकर मंदिर में चले गए थे। इसलिए उनके पिता ने नाराज होकर उनको तमाचा मारा था। रणबीर कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया कि जब वह 12 साल के थे, तब उनके साथ यह घटना हुई थी।

एक दूसरा मौका था जब पिता से रणबीर कपूर को मार पड़ी थी। बचपन में अभिनेता अक्सर अपनी बड़ी बहन रिद्धिमा कपूर को परेशान करते थे। वह उनके साथ मारपीट किया करते थे। एक बार रिद्धिमा कपूर ने रणबीर कपूर की पिता से शिकायत कर दी। इसके बाद रणबीर कपूर की पिटाई हो गई। यह घटना तब हुई थी जब वह 9 साल के थे।
 
विज्ञापन

Ranbir Kapoor Birthday Special why he was fighting with father and how he came in the films
माता -पिता के साथ रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
पिता ने छीनी गाड़ी
रणबीर कपूर भले कपूर खानदान के बेटे थे, मगर उनके पिता चाहते थे कि वह जमीन से जुड़े रहें और अपने बल पर कुछ करें। यही वजह थी कि जब रणबीर कपूर अमेरिका में पढ़ाई कर रहे थे, तब उनके पिता उनके लिए खर्चा से ज्यादा पैसा नहीं भेजते थे। बताया जाता है कि जब वह अमेरिका से लौटे तब उनके पिता ने उनसे गाड़ी छीन ली थी। इसकी वजह यह थी कि ऋषि कपूर चाहते थे कि रणबीर कपूर अपने दम पर कुछ करें।
 

Ranbir Kapoor Birthday Special why he was fighting with father and how he came in the films
पिता के साथ रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
बेटे की फिल्मों से खुश नहीं थे ऋषि कपूर
ऐसा नहीं है कि रणबीर के पिता सिर्फ बचपन में ही उनसे नाराज थे। बल्कि जब रणबीर जवान हो गए, तब भी उनके पिता उनसे बहुत खुश नहीं थे। रणबीर कपूर ने जब फिल्म 'वेक अप सिड' और 'रॉकेट सिंह' में काम किया, तो उनके पिता को ये फिल्में पसंद नहीं आईं। उनके मुताबिक ये फिल्में बहुत सीमित दर्शकों के लिए हैं। 

हालांकि बाद में ऋषि कपूर, रणबीर कपूर की अदाकारी के कायल हुए। उन्होंने उनकी अदाकारी की काफी तारीफ भी की। ऋषि कपूर जब बीमार हुए थे और अमेरिका में अपना इलाज करा रहे थे, तब पिता और बेटे के बीच रिश्ते काफी बेहतर हुए थे।

 

Ranbir Kapoor Birthday Special why he was fighting with father and how he came in the films
रणबीर कपूर के यादगार किरदार - फोटो : अमर उजाला
फिल्मों में कैसे आए रणबीर कपूर?
रणबीर कपूर, कपूर खानदान से ताल्लुक रखते हैं। हालांकि उन्हें फिल्मों में आने के लिए संघर्ष करना पड़ा। उन्होंने अपनी पढ़ाई के दौरान ही शॉर्ट फिल्म पैशन टू लव (2002) का निर्देशन किया था। पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'इंडिया 1964' में अभिनय किया था। रणबीर कपूर ने बॉलीवुड फिल्म 'आ अब लौट चलें' (1999) और 'ब्लैक' (2005) में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर बॉलीवुड में कदम रखा। साल 2007 में उन्होंने फिल्म 'सांवरिया' से बतौर अभिनेता बॉलीवुड में डेब्यू किया। 
 

Ranbir Kapoor Birthday Special why he was fighting with father and how he came in the films
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
इन फिल्मों से मिली पहचान
साल 2009 में रणबीर कपूर ने फिल्म 'अजब प्रेम की गजब कहानी' में अभिनय किया। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कामयाब रही। रणबीर कपूर को सबसे ज्यादा पहचान फिल्म 'रॉकस्टार' (2011) से मिली। उनके करियर में सबसे ज्यादा कामयाब फिल्मों में 'बर्फी' (2012) शामिल है। साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' हिट रही।  रणबीर की फिल्में  'संजू (2018)' और 'एनिमल (2023)' दर्शकों को खूब पसंद आईं। रणबीर कपूर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' (2022) काफी चर्चा में रही। आलोचकों की इस पर मिलीजुली प्रतिक्रिया आई। जल्द ही वह नितेश तिवारी की अपकमिंग फिल्म 'रामायण' का हिस्सा होंगे।
 

Ranbir Kapoor Birthday Special why he was fighting with father and how he came in the films
रणबीर कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम -@ranbir_kapoor 82
रणबीर कपूर को मिले अवॉर्ड्स
  • रणबीर कपूर को 7 फिल्मफेयर अवॉर्ड्स मिल चुके हैं।
  • फिल्म 'एनिमल'(2019) के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवॉर्ड। 
  • फिल्म 'संजू' (2013) के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवॉर्ड।
  • फिल्म 'बर्फी!' (2012) के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवॉर्ड। 
  • फिल्म 'रॉकस्टार' 2010 के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवॉर्ड।
  • फिल्म 'रॉकस्टार' 2010 के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता क्रिटिक का अवॉर्ड।
  • रणबीर कपूर को साल 2010 में 'रॉकेट सिंह', 'अजब प्रेम की गजब कहानी' और 'वेक अप सिड' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता क्रिटिक का अवॉर्ड मिला है।
  • फिल्म 'सांवरिया' 2008 के लिए सर्वश्रेष्ठ पुरुष डेब्यू का अवॉर्ड।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed