सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ranbir Kapoor Starts Shooting For The Second Part Of Ramayana Sunny Deol To Join Soon

रणबीर कपूर ने ‘रामायण’ फिल्म के दूसरे पार्ट की शूटिंग की शुरू, अगले हिस्से में इस अध्याय का होगा जिक्र

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Thu, 12 Mar 2026 09:15 AM IST
विज्ञापन
सार

Ramayan Movie: इस साल की मच अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है। जानिए क्या है पूरी खबर 

Ranbir Kapoor Starts Shooting For The Second Part Of Ramayana Sunny Deol To Join Soon
रामायण फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

‘रामायण’ फिल्म को लेकर नई-नई खबरें सामने आ रही हैं। बीते दिनों इसके कुछ फोटो वायरल हुए थे, जिन्हें शूटिंग से लीक हुए फोटोज बताया जा रहा था। लेकिन बाद वे में वे फैक निकले। अब फिल्म की शूटिंग से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है। रणबीर कपूर की इस फिल्म के पहले पार्ट की शूटिंग पूरी हो चुकी है। आइए आपको दूसरे पार्ट से जुड़ी जानकारी देते हैं। 

Trending Videos


रणबीर कपूर ने शुरू की शूटिंग 
फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि रणबीर कपूर ने दूसरे पार्ट की शूटिंग शुरू कर दी है। इस पार्ट में माता सीता के अपहरण के बाद की घटनाओं का जिक्र होगा। फिल्म में भगवान हनुमान का किरदार निभा रहे सनी देओल भी इस वीकेंड से शूटिंग में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

फिल्ममेकर्स ने तैयार किए बड़े सेट  
सूत्रों के मुताबिक, ‘करीब दो महीने का शूटिंग शेड्यूल रखा गया है, जिसमें काफी बड़े एक्शन और ड्रामा वाले सीन शूट होंगे। कहानी अब भगवान राम के लंका जाने के सफर की ओर बढ़ेगी। इसके लिए फिल्ममेकर्स ने बड़े सेट भी तैयार किए हैं। साथ ही भगवान राम और हनुमान के बीच कई अहम सीन होंगे, जिन्हें रणबीर कपूर और सनी देओल साथ में शूट करेंगे।’

सनी देओल जल्द होंगे शामिल 
फिलहाल सनी देओल एक्सेल एंटरटेनमेंट की एक नई फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं, जिसे ए.आर. मुरुगदॉस डायरेक्ट कर रहे हैं। वहीं, रणबीर कपूर हाल ही में संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ की शूटिंग में व्यस्त थे, जिसमें आलिया भट्ट और विक्की कौशल भी नजर आएंगे। इनके अलावा फिल्म में लक्ष्मण का किरदार निभा रहे रवि दुबे और रावण की भूमिका में नजर आने वाले यश भी इस शेड्यूल का हिस्सा होंगे।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Namit Malhotra (@iamnamitmalhotra)

रामायण फिल्म के बारे में
फिल्म रामायण इस साल की सबसे ज्यादा मच अवेटेड फिल्मों में से एक मानी जा रही है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही यह बड़ी फिल्म दो हिस्सों में रिलीज होगी।

पहला पार्ट इस दीवाली को सिनेमाघरों में आएगा, जिसमें रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण के किरदार में नजर आएंगे। इसके अलावा सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के रूप में दिखाई देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed