{"_id":"e2c9b1ec628c3d521c0758f03cab6dc4","slug":"randeep-hooda-ask-age-of-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में आकर रणदीप लड़की से कर बैठे अजीब प्रश्न ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नशे में आकर रणदीप लड़की से कर बैठे अजीब प्रश्न
अमर उजाला मुंबई/ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2014 08:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशे में आकर रणदीप हुड्डा मुंबई में एक रेस्तरां में बैठी लड़की से एक अजीब सा प्रश्न कर बैठे। लड़की भी चौंक गई।
विज्ञापन
एक उम्र के बाद अकेलापन व्यक्ति को बहुत परेशान करता है, इस सच्चाई से इंकार नहीं किया जा सकता। उम्र से ही जुड़ा ऐक्टर रणदीप हूडा का एक किस्सा मीडिया में आया है, जिसकी इन दिनों काफी चर्चा हो रही है।
इसमें कहा गया है कि रणदीप सांताक्रूज के एक पांच सितारा रेस्तरां में अकेले बैठे हुए थे कि तभी उनकी नजर पास की टेबल पर बैठी एक युवती पर पड़ी। दोनों की नजरें मिलीं और वे मुस्कराए। अब यह तो नहीं पता कि वह लड़की रणदीप को पहचान पाई या नहीं, लेकिन रणदीप जैसे जैसे रात बढ़ी उसे देखते रहे।
विज्ञापन
आखिरकार जब थोड़ा सुरूर चढ़ा तो वह उठे और उस लड़की के पास पहुंच गए। आम तौर पर लोग हैलो-हाय या नाम पूछने के साथ बातचीत की शुरुआत करते हैं, लेकिन रणदीप ने ऐसा बिल्कुल नहीं किया।
विज्ञापन
उन्होंने सीधे उस लड़की से पूछा, ‘तुम्हारी उम्र कितनी है?’ जब उसने कहा, ‘21’ तो रणदीप ने तुरंत बातचीत बंद कर दी। उन्होंने सिर्फ इतना कहा, ‘25 से कम नहीं चलेगी।’ लड़की उन्हें आश्चर्य से देखती रह गई।
रणदीप वापस अपनी सीट पर लौट आए। अब रणदीप के दिमाग में क्या चल रहा था, किसी को नहीं पता। मीडिया में यह बात आने के बाद रणदीप मुस्करा रहे हैं और केवल इतना कह रहे हैं, ‘पता नहीं क्या हुआ था। कोई लंबी बातचीत तो थी नहीं। इसलिए याद नहीं है।’