न्योमिका को रणदीप हुड्डा ने सुनाई बेडटाइम स्टोरी, पिता-बेटी के इस प्यारे पल ने जीता फैंस का दिल; देखें तस्वीर
Randeep Hooda Post: अभिनेता रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी लिन लैशराम के घर खुशियों ने दस्तक दी है। आज रणदीप ने सोशल मीडिया पर अपने पिता बनने के सफर की एक बेहद खूबसूरत झलक फैंस के साथ शेयर की है, जो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुडा ने आज सोशल मीडिया पर अपनी बेटी न्योमिका के साथ एक खास पल की तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में रणदीप बेटी न्योमिका को बेडटाइम स्टोरी सुनाते दिखाई दे रहे हैं और लिन उन्हें गोद में लिए हुए हैं। इस तस्वीर के साथ रणदीप की आवाज में लोरी भी सुनाई दे रही है।
रणदीप ने एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसमें वह अपनी बेटी न्योमिका को सोने से पहले कहानी सुनाते नजर आ रहे हैं। रणदीप के पास बैठी उनकी पत्नी लिन ने बेटी को गोद में लिया हुआ है। इस तस्वीर के साथ रणदीप ने अपनी आवाज में बैड टाइम स्टोरी अपनी आवाज में शेयर की है।
रणदीप का खास नोट
इस खास तस्वीर के साथ रणदीप ने एक भावुक संदेश लिखा, 'हर कहानीकार नए सुनने वालों का सपना देखता है। लेकिन उस इंसान को कहानी सुनाने की खुशी सबसे अलग होती है, जो आपको अपनी पूरी दुनिया मानता हो।' इस प्यारी तस्वीर और पोस्ट को देखकर फैंस सोशल मीडिया पर जमकर अपना प्यार बरसा रहे हैं और कपल को बधाई दे रहे हैं।
नाम का खूबसूरत मतलब
रणदीप और लिन ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी का नाम 'न्योमिका हुड्डा' बताया। उन्होंने इसका बेहद प्यारा मतलब भी साझा किया। न्योमिका का अर्थ होता है- दिव्य कृपा (ईश्वर का आशीर्वाद), आजादी और आसमान की तरह असीम (जिसकी कोई सीमा न हो)।
रणदीप और लिन का सफर
रणदीप और लिन की शादी 29 नवंबर, 2023 को मणिपुर के पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हुई थी। नवंबर 2025 में अपनी दूसरी शादी की सालगिरह पर इस जोड़े ने फैंस को प्रेगनेंसी की खुशखबरी दी थी। 10 मार्च, 2026 को उनके घर बेटी का जन्म हुआ। खास बात यह है कि इसी दिन रणदीप हुड्डा का जन्मदिन भी होता है।
यह भी पढ़ें: अनिल कपूर ने पत्नी सुनीता कपूर के साथ यूरोप में मनाई छुट्टियां, शेयर की तस्वीरें; बताया ट्रिप को मैजिकल