फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Randeep Hooda Talk About Not Doing Aamir Khan Film Rang De Basanti For His Arrogance

Randeep Hooda: रणदीप हुड्डा ने क्यों किया आमिर खान की हिट फिल्म करने से इंकार? अभिनेता ने साझा की वजह

Tue, 15 Apr 2025 11:08 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 15 Apr 2025 11:08 AM IST
सार

रणदीप हुड्डा हालिया रिलीज फिल्म ‘जाट’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में वह विलेन के रोल में नजर आए। अब तक के करियर में रणदीप ने कई बेहतरीन फिल्में कीं। साथ ही कुछ बड़ी फिल्में भी रणदीप हुड्डा ने छोड़ दीं, जिसमें आमिर खान की फिल्म भी शामिल रही। आखिर ऐसा करने के पीछे क्या कारण रहा, जानिए?

विज्ञापन
Randeep Hooda Talk About Not Doing Aamir Khan Film Rang De Basanti For His Arrogance
रणदीप हुड्डा - फोटो : इंस्टाग्राम@randeephooda

विस्तार

फिल्म ‘जाट’ में सनी देओल ने मुख्य भूमिका निभाई है, उनके सामने विलेन के रोल में रणदीप हुड्डा नजर आए। फिल्म में रणदीप के किरदार को काफी सराहा जा रहा है। हाल ही में इस फिल्म के प्रमोशन के लिए रणदीप हुड्डा ने कई इंटरव्यू दिए, जिसमें करियर को लेकर भी बातचीत की। इसी दौरान रणदीप ने बताया कि उन्होंने एक अजीब कारण से आमिर खान की फिल्म को करने से इंकार किया।

विज्ञापन


आमिर की इस फिल्म में नहीं किया काम 
शुभंकर मिश्रा के पॉडकास्ट में की गई बातचीत में रणदीप हुड्डा कहते हैं, ‘राकेश ओमप्रकाश मेहरा फिल्म ‘रंग दे बसंती’ बना रहे थे। मैंने भी ऑडिशन दिया। मुझे फिल्म में भगत सिंह वाले किरदार के लिए साइन किया जाना था। बाद में यह रोल साउथ एक्टर सिद्धार्थ को मिला। राकेश मुझसे कहते रहे कि फिल्म कर लो। उसी दौरान रामगोपाल वर्मा ने मुझसे कहा क्या तुम पोस्टर में आमिर खान के पीछे खड़े होना चाहते हैं, जबकि मैं तुम्हें लेकर फिल्म ‘डी’ बनाने की सोच रहा हूं। ऐसे में मेरी जाट अकड़ निकल आई। मैंने फिल्म ‘रंग दे बसंती’ नहीं की। इसी कारण से मैंने फिल्म ‘रॉक ऑन’ भी नहीं की। 

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Jaat Collection: पांचवें दिन 'जाट' की कमाई में आई बड़ी गिरावट, सनी देओल की फिल्म ने अब तक कमाए इतने करोड़ 
विज्ञापन
विज्ञापन

अलग हो सकती थी करियर की राह 
आगे रणदीप हुड्डा कहते हैं, ‘अगर मैंने रंग दे बसंती की होती तो मैं आज एक अलग लीग का हिस्सा हाेता।’ रणदीप को इस फिल्म को ना करने का काफी अफसोस है। वैसे रणदीप ने आगे चलकर ‘सरबजीत’ और ‘स्वतंत्र वीर सावरकर’ में लीक से हटकर किरदार निभाए, जिसमें उन्हें सराहा गया।

ये खबर भी पढ़ें:Randeep Hooda: अपनी ही फिल्म ‘हाइवे’ के प्रमोशन से दूर रखे गए रणदीप हुड्डा, इस एक्टर ने दिया आलिया भट्ट का साथ

रणदीप हुड्डा की आने वाली फिल्में
हाल में फिल्म ‘जाट’ में नजर आए रणदीप हुड्डा एक और फिल्म इस साल कर रहे हैं। वह एक हिंदी फिल्म ‘मैचबॉक्स’ में नजर आ सकते हैं। इन दिनों इस फिल्म की शूटिंग भी हो रही है। 



 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed