फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऑस्कर की दौड़ से बाहर हुई रणवीर-आलिया की 'गली ब्वॉय', ये 10 फिल्में हुईं शॉर्टलिस्टेड

Tue, 17 Dec 2019 09:40 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Tue, 17 Dec 2019 09:40 AM IST
विज्ञापन
ranveer singh alia bhutt gully boy out of oscar race
Gully Boy - फोटो : Social Media

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'गली ब्वॉय' ऑस्कर की रेस से बाहर हो गई है। फिल्म भारत की ओर से आधिकारिक तौर पर 92वें एकेडमी अवॉर्ड्स के लिए भेजी गई थी। 'गली ब्वॉय' की एंट्री ऑस्कर में बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म की कैटेगरी में की गई थी।

ranveer singh alia bhutt gully boy out of oscar race
Gully Boy - फोटो : file photo
सोमवार को एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेस ने बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म की टॉप 10 लिस्ट जारी की जिसमें 'गली ब्वॉय' का नाम शामिल नहीं है। टॉप 10 लिस्ट में ये फिल्में शामिल हुईं- द पेंटेड बर्ड (The Painted Bird), ट्रूथ एंड जस्टिस (Truth and Justice), लेस मिसरेबल्स (Les Misérables), दोज हू रिमेंड (Those Who Remained), हनीलैंड (Honeyland), कॉर्पस क्रिस्टी (Corpus Christi), बीनपोल (Beanpole), एटलांटिक्स (Atlantics), पैरासाइट (Parasite) और पेन एंड ग्लोरी (Pain & Glory)।

 
ranveer singh alia bhutt gully boy out of oscar race
gully boy - फोटो : social media

ऑस्कर में भेजने के लिए इस साल करीब 27 फिल्में ऑस्कर की दौड़ में थीं लेकिन सर्वसम्मति से 'गली ब्वॉय' को चुना गया था। 'उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक', 'केसरी', 'बधाई हो', 'आर्टिकल 15' और 'अंधाधुन' जैसी फिल्मों से लड़ाई के बाद 'गली ब्वॉय' को भारत की ओर से ऑस्कर के लिए भेजा गया था। फिल्म को जोया अख्तर ने निर्देशित किया है जबकि इसके प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
ranveer singh alia bhutt gully boy out of oscar race
Gully Boy film - फोटो : twitter

फिल्म की कहानी स्लम रैपर्स डिवाइन और नेजी से प्रेरित है। रणवीर सिंह एक रैपर की भूमिका में हैं जबकि आलिया भट्ट उनकी गर्लफ्रेंड बनी हैं। रणवीर-आलिया के अलावा इसमें विजयराज, कल्कि केकला, सिद्धांत चतुर्वेदी, विजय वर्मा और अमृता सुभाष भी मुख्य भूमिका में हैं। 

आयुष्मान खुराना और मनोज बाजपेयी ने किया जामिया के छात्रों का समर्थन, ट्वीट कर कही ये बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed