फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ranveer Singh Photoshoot: Swara Bhasker reacted on the complaint filed against actor says its Unbelievable

Ranveer Singh Photoshoot: रणवीर के खिलाफ शिकायत होने पर भड़कीं स्वरा भास्कर, बोलीं-मुझे यकीन नहीं होता...

Tue, 26 Jul 2022 05:27 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 26 Jul 2022 05:27 PM IST
सार

रणवीर सिंह अपने बोल्ड फोटोशूट को लेकर मुसीबत में फंसते जा रहे हैं। उनके खिलाफ मुंबई के चेम्बूर थाने में एक शख्स ने एफआईआर दर्ज कराई है। रणवीर पर 'महिलाओं की भावनाएं' आहत करने का आरोप लगा है। हालांकि, बॉलीवुड सितारे उनके इस फोटोशूट पर अपने-अपने तर्क दे रहे हैं। हाल ही में अभिनेत्री स्वरा भास्कर रणवीर का बचाव करती नजर आई हैं।

विज्ञापन
Ranveer Singh Photoshoot: Swara Bhasker reacted on the complaint filed against actor says its Unbelievable
स्वरा भास्कर-रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रणवीर सिंह अपने न्यूड फोटोशूट को लेकर मुसीबत में फंसते जा रहे हैं। उनके खिलाफ मुंबई के चेम्बूर थाने में एक शख्स ने एफआईआर दर्ज कराई है। रणवीर पर 'महिलाओं की भावनाएं' आहत करने का आरोप लगा है। इससे पहले सोमवार को उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत की गई थी। इसके अलावा भी रणवीर के खिलाफ एक वकील और एक एनजीओ ने भी शिकायत दर्ज कराई। यहां तक कि लोग रणवीर की गिरफ्तारी की भी मांग कर रहे हैं। रणवीर की फोटोज को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। सोशल मीडिया पर भी यह मुद्दा चर्चा में है। एक तरफ लोग रणवीर के इस फोटोशूट की आलोचना कर रहे हैं, वहीं बॉलीवुड सितारे उनके इस फोटोशूट पर अपने-अपने तर्क दे रहे हैं। हाल ही में अभिनेत्री स्वरा भास्कर भी रणवीर का बचाव करती नजर आई हैं।

विज्ञापन

यूजर का ट्वीट किया रिट्वीट
अभिनेत्री स्वरा भास्कर किसी भी मुद्दे पर बेबाक राय रखती नजर आती हैं। रणवीर के न्यूड फोटोशूट पर भी उन्होंने एक्टर का सपोर्ट करते हुए कहा कि जिन्हें फोटो नहीं पसंद वे ना देखें। इस देश में और भी मुद्दे हैं जो असल समस्याएं हैं। अब जब रणवीर सिंह के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज हुआ तो स्वरा ने प्रतिक्रिया दी है। दरअसल एक यूजर ने रणवीर के न्यूड फोटोशूट को लेकर शिकायत दर्ज होने की खबर को ट्वीट किया। इसी को रिट्वीट करते हुए स्वरा ने अपना बयान दिया है। स्वरा भास्कर ने लिखा है, 'हमारे देश में इतनी मूर्खता और बेरोजगारी है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वरा ने जाहिर की नाराजगी
बता दें कि इससे पहले जब फोटोशूट को लेकर रणवीर को ट्रोल किया तब अभिनेत्री ने लिखा था, 'भारत में अन्याय और उत्पीड़न के मामले हर दिन होते हैं, लेकिन निश्चित रूप से.. हमारी नाराजगी रणवीर सिंह की तस्वीरों के लिए है। पसंद नहीं है तो मत देखिए, लेकिन अपनी प्राथमिकताएं हम पर मत थोपिए। यह कोई मुद्दा नहीं है।'

विज्ञापन

मैगजीन के लिए कराया था फोटोशूट
बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने बीते दिनों एक मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट करवाया था। इन तस्वीरों में रणवीर के अंदाज ने लोगों को हैरान कर दिया था। रणवीर को इन फोटोज की वजह से लोगों की खूब नाराजनी झेलनी पड़ रही है। लगातार उनके खिलाफ शिकायतें हो रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed