फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ranvir Singh starrer film '83': Criminal Complaint Filed Against Makers of “83” Movie

विवाद: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म '83' की बढ़ीं मुश्किलें, निर्माताओं के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

Fri, 10 Dec 2021 08:03 AM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Fri, 10 Dec 2021 08:03 AM IST
विज्ञापन
Ranvir Singh starrer film '83': Criminal Complaint Filed Against Makers of “83” Movie
83 ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया

रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म '83' का विवादों से नाम जुड़ गया है। दरअसल, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की फाइनेंसर कंपनी ने फिल्म  '83' के निर्माताओं के खिलाफ अंधेरी मेट्रोपॉलिटयन मजिस्ट्रेट की अदालत में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, फ्यूचर रिसोर्सेज FZE ने कथित तौर पर साजिश रचने और फिल्म निर्माण के प्रकिया में उन्हें धोखा देने का आरोप लगा है। फिल्म के निर्माताओं के खिलाफ भारतीय दंड सहिता की धारा 406, 420 और 120 बी के तहत कार्रवाई की मांग की गई है।

विज्ञापन


मामले पर फ्यूचर रिसोर्सेज FZE ने आरोप लगाते हुए कहा कि विब्री मीडिया के निदेशकों ने उनसे झूठे वादे किए और 159 करोड़ रुपये खर्च करने के लिए मनाया। हालांकि अब इस मामले पर जल्द सुनवाई होगी।
विज्ञापन


फिल्म की रिलीज डेट
फिल्म 83 का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। जिसमें दिखाया गाया कि भारत को 1983 के वर्ल्ड कप के शुरुआती दौर में हार का सामना करना पड़ता है। लेकिन कैसे कपिल देव सारे गेम को बदल देते हैं। 83 के वर्ल्ड कप पर आधारित इस फिल्म में देखने को मिलेगा कि कैसे पूर्व किक्रेटर और टीम इंडिया के कप्तान कपिल देव की अगुवाई में देश पहला वर्ल्ड कप जीता था। इस फिल्म में रणवीर सिहं के साथ पंकज त्रिपाठी, बोमन ईरानी और दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के ट्रेलर को 75 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले है। ये फिल्म 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed