फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ranveer singh bold Photoshoot controversy Swati Maliwal said actor pictures feature in prime time debates

Ranveer Singh Photoshoot: रणवीर को ट्रोल करने वालों पर भड़कीं स्वाति मालीवाल, बोलीं- महिलाओं की निर्वस्त्र...

Thu, 28 Jul 2022 04:54 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Thu, 28 Jul 2022 04:54 PM IST
सार

रणवीर सिंह के बोल्ड फोटोशूट पर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस विवाद पर अब दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) की प्रमुख स्वाति मालीवाल का बयान सामने आया है। 

विज्ञापन
Ranveer singh bold Photoshoot controversy Swati Maliwal said actor pictures feature in prime time debates
रणवीर सिंह, स्वाति मालीवाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रणवीर सिंह अपने बोल्ड फोटोशूट की वजह से विवादों में फंस गए हैं। अभिनेता ने एक मैग्जीन के लिए न्यूड फोटोशूट करवाया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी खूब आलोचना हुई। इतना ही नहीं, इस फोटोशूट की वजह से रणवीर कानूनी पचड़े में भी फंस गए हैं। अभिनेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। हालांकि, इस पूरे विवाद में कुछ लोगों ने रणवीर का सपोर्ट भी किया है और अब इस विवाद में दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

विज्ञापन

स्वाति मालीवाल ने एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने रणवीर सिंह को ट्रोल करने वालों को खरी-खोटी सुनाई है। स्वाति मालीवाल ने लिखा, 'समाज में आए दिन महिलाओं की निर्वस्त्र तस्वीरें सामने आती रहती हैं और कोई उन पर आपत्ति नहीं करता है। अपने अलग अंदाज के लिए पहचाने जाने वाला एक अभिनेता अपनी निर्वस्त्र तस्वीरें खिंचवाने का फैसला करता है तो यह मुद्दा प्राइम टाइम की बहस का विषय बन जाता है। क्या देश में कोई असली मुद्दा नहीं बचा है?'
 

विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि बोल्ड फोटोशूट की वजह से रणवीर सिंह के खिलाफ पुलिस में शिकायत की गई थी और फिर मुंबई के चैंबूर पुलिस थाने में 'महिलाओं की भावनाएं आहत' करने जुर्म में अभिनेता के खिलाफ FIR दर्ज कर दी गई है। इतना ही नहीं, लोग रणवीर सिंह की गिरफ्तारी की भी मांग कर रहे हैं। रणवीर सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 292 (अश्लील पुस्तकों की बिक्री, आदि) 293, 509 और आईटी अधिनियम की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। अभिनेता पर आरोप लगाया है कि रणवीर सिंह की ऐसे बोल्ड तस्वीरें देखने के बाद महिलाओं के मन में लज्जा पैदा होगी। इसी वजह से उन्होंने ट्विटर और इंस्टाग्राम से रणवीर की बोल्ड तस्वीरें हटाने की भी मांग की है। हालांकि, बॉलीवुड के कई सितारों रणवीर सिंह के सपोर्ट में उतरे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed