फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ravi Teja will make his Hindi debut with Maanaadu remake Sharing screen with Varun Dhawan

Maanaadu Remake: रवि तेजा 'मनाडू' के रीमेक से करेंगे हिंदी डेब्यू? वरुण धवन संग स्क्रीन साझा कर मचाएंगे धमाल

Sat, 08 Apr 2023 01:01 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sat, 08 Apr 2023 01:01 PM IST
सार

रवि तेजा के जल्द हिंदी डेब्यू करने की जानकारी है। रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर, वरुण धवन के साथ फिल्म 'मनाडू' के हिंदी रीमेक से धमाल मचाने आ रहे हैं।
 

विज्ञापन
Ravi Teja will make his Hindi debut with Maanaadu remake Sharing screen with Varun Dhawan
रवि तेजा-वरुण धवन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साउथ सुपरस्टार्स दक्षिण सिनेमा में धमाल मचाने के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी अपना जलवा बिखेरते नजर आ रहे हैं। जहां बीते दिन जूनियर एनटीआर के ऋतिक रोशन की फिल्म 'वॉर 2' से जुड़ने की खबरें सुर्खियों में रहीं, तो अब रवि तेजा के हिंदी सिनेमा से जुड़ने की रिपोर्ट हेडलाइंस का हिस्सा बन रही है। खबरों के मुताबिक रवि तेजा फिल्म 'मनाडू' के रीमेक से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। 

विज्ञापन

रवि तेजा करने जा रहे हिंदी डेब्यू

=रवि तेजा को लेकर खबरें हैं कि वह 'मनाडू' के रीमेक में वरुण धवन के साथ अपनी हिंदी फिल्म की शुरुआत करने के लिए तैयार हैं। वेंकट प्रभु के डायरेक्शन में बनी 'मनाडू' में कल्याणी प्रियदर्शन, करुणाकरन और प्रेमगी ने मुख्य किरदार निभाया था। यह फिल्म तमिल बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। वहीं, अब इसके हिंदी रीमेक को लेकर फैंस का बज हाई है।

विज्ञापन


Shahid-Kriti: शाहिद और कृति की अनटाइटल्ड फिल्म का पोस्टर हुआ जारी, बेहद रोमांटिक अंदाज में नजर आए अभिनेता

विज्ञापन
विज्ञापन

'मनाडू' के हिंदी रीमेक में दिखेगी वरुण-रवि की जोड़ी

रिपोर्ट के मुताबिक, 'मनाडू' के हिंदी रीमेक में रवि तेजा, पुलिस वाले यानी कि एसजे सूर्या का किरदार निभाते नजर आएंगे। वहीं, वरुण धवन के जरिए सिम्बु की भूमिका निभाए जाने की जानकारी है। हालांकि, अब तक इन खबरों पर ऑफिशियल मुहर नहीं लग पाई है, लेकिन खबरों की मानें तो मेकर्स जल्द इसकी घोषणा करेंगे। 


Shaakuntalam: ‘शाकुंतलम’ के परिधानों के लिए नीता लुल्ला के काम आया बचपन, इस कॉमिक्स से मिली डिजाइन की प्रेरणा

प्रवीण सत्तारू होंगे डायरेक्टर!

खबरों की मानें तो, 'मनाडू' के हिंदी वर्जन का निर्देशन तेलुगू निर्देशक प्रवीण सत्तारू करेंगे। प्रवीण अब तक छह फिल्मों और एक वेब सीरीज में अपने डायरेक्शन का लोहा मनवा चुके हैं। प्रवीण की हालिया फिल्म 'द घोस्ट विथ नागार्जुन अक्किनेनी' थी। प्रवीण सत्तारू एक्शन फिल्मों का डायरेक्शन करने के लिए सिनेमा जगत में काफी पॉपुलर हैं। वहीं, 'मनाडू' के रीमेक को लेकर कयास लगाया जा रहा है कि इसका निर्देशन प्रवीण सत्तारू करेंगे। बता दें कि 'मनाडू' फिल्म साल 2021 में आई थी और इसने कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया था। फैंस वरुण और रवि तेजा की जोड़ी को साथ देखने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed