शॉर्ट फिल्म बना रहीं रेणुका शहाणे, पति होंगे लीड एक्टर; आशुतोष राणा के साथ काम करने का अनुभव किया शेयर
Renuka Shahane and Ashutosh Rana: एक्ट्रेस रेणुका शहाणे एक शॉर्ट फिल्म डायरेक्ट करने जा रही हैं, जिसमें उनके पति आशुतोष राणा लीड रोल में नजर आएंगे। जानिए क्या कुछ होगा खास।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक्ट्रेस रेणुका शहाणे और आशुतोष राणा ने हाल ही में अपनी शादी की 25वीं सालगिरह बड़े धूमधाम से मनाई। इस खास मौके पर दोनों काफी खुश हैं, लेकिन इस साल उनके पास खुश होने की एक और वजह भी है। अब ये जोड़ी एक नए रोल में साथ काम करने जा रही है- एक्टर और डायरेक्टर के तौर पर।
ये एक बड़ा रिस्क है...
हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में रेणुका शाहाने ने बताया कि वह इस साल पहली बार अपने पति आशुतोष राणा को एक शॉर्ट फिल्म में डायरेक्ट कर रही हैं।
उन्होंने कहा, ‘डायरेक्शन करते समय हमेशा थोड़ी घबराहट होती है, लेकिन इस बार यह और खास है क्योंकि फिल्म में राणा जी मुख्य भूमिका में हैं। पहली बार वो कैमरे के सामने हैं और मैं उसके पीछे हूं, और ये किसी भी तरफ जा सकता है। ये एक बड़ा रिस्क है, क्योंकि जरूरी नहीं कि आप अच्छे पार्टनर हैं तो स्क्रीन पर भी वही केमिस्ट्री दिखे। लेकिन ये मेरे सोच से भी बेहतर निकला। डायरेक्टर-एक्टर के तौर पर हम एक बेहतरीन टीम हैं।’
आशुतोष मिट्टी की तरह हैं
जब उनसे पूछा गया कि सेट पर आशुतोष एक एक्टर के तौर पर कैसे थे, तो रेणुका ने कहा, ‘उनके साथ काम करना किसी सपने जैसा है, क्योंकि वो बहुत खुले और भरोसा करने वाले इंसान हैं। वो पूरी तरह डायरेक्टर की सोच के साथ चलते हैं। मैंने ये बात तब भी देखी थी जब वो ‘संघर्ष’ की शूटिंग कर रहे थे। जिस तरह वो डायरेक्टर की बात मानते हैं, उससे लगता है कि वो मिट्टी की तरह हैं, जिन्हें आप अपने हिसाब से ढाल सकते हैं। वो एक्टर के तौर पर किसी तरह की पहले से बनी सोच लेकर नहीं आते।’
ये भी पढ़ें- क्या पूरी तरह गंजे हैं हनी सिंह? सिंगर ने किया बड़ा खुलासा; सुनकर हैरान रह गए लोग; दवाइयों का हुआ गहरा असर
बता दें कि एक्टर आशुतोष राणा और अभिनेत्री रेणुका शहाणे की शादी 25 मई 2001 को हुई थी। दोनों ने मध्य प्रदेश के दमोह, जो आशुतोष राणा का होमटाउन है, वहां एक निजी और पारंपरिक समारोह में सात फेरे लिए थे। यह शादी बहुत सादगी और पारिवारिक माहौल में हुई थी, जिसमें सिर्फ करीबी लोग ही शामिल हुए थे।