सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Reports Says Bobby Deol Bandar Movie Trailer To Release On May 21

‘बंदर’ में दिखेगा बॉबी देओल का दमदार अंदाज, सस्पेंस-ह्यूमर का मिलेगा तड़का; जानें ट्रेलर और फिल्म की रिलीज डेट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Tue, 19 May 2026 04:55 PM IST
विज्ञापन
सार

Bandar Trailer Release Date: बॉबी देओल की फिल्म ‘बंदर’ 2026 की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है। फिल्म के ट्रेलर को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। जानिए कब सामने आएगा ट्रेलर।

Reports Says Bobby Deol Bandar Movie Trailer To Release On May 21
बॉबी देओल - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

‘बंदर’ फिल्म का निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया है। फिल्म में बॉबी देओल लीड रोल में नजर आएंगे। अब फिल्म के ट्रेलर को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। जानिए कब रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर और कब सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म? 

Trending Videos

टीजर से बढ़ी एक्साइटमेंट
फिल्म का टीजर पहले ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा बटोर चुका है। टीजर में बॉबी देओल का रेट्रो-रॉकस्टार लुक काफी वायरल हुआ था और फैंस ने उनके अंदाज को खूब पसंद किया। अब दर्शकों को ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है, जो फिल्म की दुनिया की और झलक दिखाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

टीजर की शुरुआत हल्के-फुल्के और मजेदार अंदाज में होती है, लेकिन धीरे-धीरे कहानी का टोन पूरी तरह बदल जाता है। इसके बाद फिल्म में पागलपन, टेंशन और ह्यूमर का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिलता है। 

विज्ञापन

Reports Says Bobby Deol Bandar Movie Trailer To Release On May 21
फिल्म 'बंदर' में बॉबी देओल - फोटो : इंस्टाग्राम

फिल्म की स्टारकास्ट के बारे में 
फिल्म में बॉबी देओल के अलावा सान्या मल्होत्रा, सबा आजाद, राज बी शेट्टी, जीतेंद्र जोशी, सपना पब्बी, इंद्रजीत सुकुमारन, रिद्धि सेन और नागेश भोसले अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें- ‘PK’ से खुश नहीं थे आमिर और राजकुमार हिरानी, रिलीज से पहले बदला था सेकंड हाफ; इस फिल्म के चलते लिया था फैसला

Reports Says Bobby Deol Bandar Movie Trailer To Release On May 21
बंदर टीजर रिलीज - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

ट्रेलर और फिल्म की रिलीज डेट?
रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘बंदर’ फिल्म का ट्रेलर 21 मई को रिलीज किया जाएगा। वहीं फिल्म 5 जून 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। दमदार कहानी, शानदार स्टारकास्ट और अनुराग कश्यप के निर्देशन की वजह से ‘बंदर’ फिल्म को 2026 की सबसे एक्साइटिंग फिल्मों में गिना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed