फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rocky Aur Rani Ki Prem Kahaani star Alia Bhatt opens up on being critical of her body when she was younger

Alia Bhatt: बचपन में अपने ही शरीर की आलोचना करती थीं आलिया भट्ट, वर्षों बाद अभिनेत्री का बड़ा खुलासा

Wed, 23 Aug 2023 01:06 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 23 Aug 2023 01:06 PM IST
सार

अब हाल ही में, आलिया भट्ट ने भी खुलासा किया कि बचपन में वह अपने शरीर को लेकर कई तरह की आलोचनाएं करती थीं। तो चलिए जानते हैं कि अभिनेत्री ने क्या कहा है।

विज्ञापन
Rocky Aur Rani Ki Prem Kahaani star Alia Bhatt opens up on being critical of her body when she was younger
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आलिया भट्ट के सितारे इस वक्त बुलंदियों पर हैं। पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों फ्रंट पर एक्ट्रेस की लाइफ अच्छी चल रही है। पिछले काफी दिनों वह अपनी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को लेकर चर्चा में हैं। इंडस्ट्री में अभिनेत्री अक्सर ही बॉडी शेमिंग की शिकार होती हैं। अब हाल ही में, आलिया भट्ट ने भी खुलासा किया कि बचपन में वह अपने शरीर को लेकर कई तरह की आलोचनाएं करती थीं। तो चलिए जानते हैं कि अभिनेत्री ने क्या कहा है।

विज्ञापन

अपने ही शरीर की आलोचना करती थीं आलिया भट्ट 
हाल ही में, एक इंटरव्यू में आलिया ने बॉडी शेमिंग पर खुलकर बात की और बताया कि उनकी बेटी राहा के जन्म के बाद एक चीज जिससे वह बहुत आश्चर्यचकित थी वह यह थी कि हमारा शरीर कितना चमत्कारी है। उन्होंने आगे कहा कि आपका शरीर हमेशा आपको सपोर्ट करता है। आपकी देखभाल करता है और हर छोटी बड़ी चीजों में बहुत काम भी करता है। इसलिए इसे महत्व दें।

Akelli Review: आईएसआईएस से जूझती ‘अकेली’ की रोमांचक कहानी, नुसरत भरूचा की अभिनय यात्रा का नया मील का पत्थर

विज्ञापन
विज्ञापन

फैंस को बताया शरीर का महत्व
उन्होंने आगे कहा कि जब वह छोटी थीं तो अपने शरीर को लेकर थोड़ी आलोचनात्मक थीं। उन्हें अपना शरीर बिल्कुल भी नहीं पसंद था, लेकिन अब उन्हें इसका महत्व पता चला है और अब वह इसकी देखरेख करने में विश्वास करती हैं। अभिनेत्री ने यह भी कहा कि इस बारे में चिंता न करें कि आपका शरीर कैसा दिखता है। आपके केवल उसकी केयर करनी है। तभी वह आपका भी ख्याल रखेगा।

RARKPK: करण जौहर ने फिल्म में जान-बूझकर दिया जया बच्चन को गुस्सैल किरदार? खुद बताई वजह

विज्ञापन

इन फिल्मों में आईं नजर
वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया अभी भी अपनी पिछली रिलीज फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को लेकर काफी चर्चा में चल रही हैं। इसके अलावा अभिनेत्री की हालिया रिलीज फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन' भी दर्शकों के बीच खूब धूम मचा रही है। हालांकि, इसे दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। इसके अलावा अभिनेत्री अपने आगामी प्रोजेक्ट्स को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं।

Akelli Review: आईएसआईएस से जूझती ‘अकेली’ की रोमांचक कहानी, नुसरत भरूचा की अभिनय यात्रा का नया मील का पत्थर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed