Rocky aur Rani ki Prem Kahani: सामने आई फिल्म के सेट से स्टार कास्ट की तस्वीर, रणवीर- आलिया संग करण जौहर भी आए नजर
हाल ही में सोशल मीडिया पर रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के सेट से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। सामने आईं इन तस्वीरों में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट के अलावा फिल्म के डायरेक्टर करण जौहर भी दिखाई दे रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाल ही में शादी के बंधन में बंधीं बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में व्यस्त चल रही हैं। आखिरी बार फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी और आरआरआर में नजर आईं एक्ट्रेस अब जल्द ही अपनी इस नई फिल्म में बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के साथ नजर आने वाली हैं। फिल्म की स्टारकास्ट इन दिनों जैसलमेर में फिल्म की शूटिंग कर रही है। इसी बीच अब सोशल मीडिया पर इस फिल्म से जुड़ी एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है।
हाल ही में सोशल मीडिया पर रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के सेट से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। सामने आईं इन तस्वीरों में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट के अलावा फिल्म के डायरेक्टर करण जौहर भी दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर के सामने आते ही अब इस फिल्म का फर्स्ट लुक भी दर्शकों के सामने रिवील हो गया है।
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी पारिवारिक मूल्यों पर आधारित प्रेम कहानी होगी। यह फिल्म 10 फरवरी, 2023 को रिलीज हो रही है। फिलहाल इस फिल्म की शूटिंग जारी है। इसी महीने शादी के बंधन में बंधीं आलिया भट्ट शादी के कुछ दिनों के बाद ही इस फिल्म की शूटिंग के लिए जैसलमेर पहुंचीं हैं।
गौरतलब है कि अभिनेत्री आलिया भट्ट इसी महीने अभिनेता रणबीर कपूर के शादी में बंधन में बंधी हैं। हालांकि, यह नवविवाहित यह जोड़ा शादी के तुरंत बाद ही अपने काम पर लौट आया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट जल्द ही फिल्म ब्रह्मास्त्र में अभिनेता रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगी। वहीं, एक्टर रणबीर सिंह 13 मई को रिलीज होने वाली अपनी फिल्म जयेशभाई जोरदार में दिखाई देंगे।