फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani actress alia bhatt reveals ranbir kapoor wipe off her lipstick actor trolled

Alia Bhatt: रणबीर कपूर को नहीं पसंद आलिया भट्ट का मेकअप करना, नेटिजंस ने एक्टर को बताया कंट्रोलिंग हसबैंड

Wed, 16 Aug 2023 12:13 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Wed, 16 Aug 2023 12:13 PM IST
सार

एक मीडिया संस्थान को दिए गए इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने अपने मेकअप रूटीन का खुलासा किया था। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया था कि उनके रणबीर कपूर को मेकअप ज्यादा पसंद नहीं है। 

विज्ञापन
Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani actress alia bhatt reveals ranbir kapoor wipe off her lipstick actor trolled
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर - फोटो : insta

विस्तार

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में अभिनेत्री एक बार रणवीर सिंह के साथ सिल्वर स्क्रीन शेयर करती नजर आ रही हैं। करण जौहर के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। हालांकि, उनकी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सौ करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। हाल ही में एक मीडिया संस्थान को दिए गए इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने अपने मेकअप रूटीन का खुलासा किया था। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया था कि उनके रणबीर कपूर को मेकअप ज्यादा पसंद नहीं है। वह आलिया को उनके नेचुरल लुक में ही पसंद करते हैं। 

विज्ञापन

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani actress alia bhatt reveals ranbir kapoor wipe off her lipstick actor trolled
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

रणबीर को नहीं पसंद आलिया का मेकअप करना?
वीडियो में एक्ट्रेस यह कहती हुई नजर आ रही हैं कि जब भी वह उन्हें लिपस्टिक लगाए हुए देखता है, तो रणबीर उसे पोंछने के लिए कहते हैं, जिसकी वजह एक्ट्रेस अपने होठों पर लगभग न्यूड शेड का इस्तेमाल करती हैं। वहीं, उनका यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उनके इस वीडियो पर नेटिजंस जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। साथ ही रणबीर को इसके लिए ट्रोल भी कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani actress alia bhatt reveals ranbir kapoor wipe off her lipstick actor trolled
रणबीर कपूर - फोटो : social media

कंट्रोलिंग हसबैंड हैं रणबीर कपूर!
एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि रणबीर कपूर हद से ज्यादा कंट्रोलिंग स्वभाव के इंसान हैं। वहीं, एक दूसरे शख्स ने यह भी कहा कि वह लोगों को दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम की याद दिलाते हैं। बता दें कि शोएब को भी अपनी पत्नी पर रोक लगाने के लिए ट्रोल किया गया है। 

Vijay Deverakonda: विजय ने सामंथा को बताया 'इंस्पिरेशन', अभिनेत्री के स्वास्थ्य संबंधी संघर्ष का किया खुलासा

विज्ञापन

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani actress alia bhatt reveals ranbir kapoor wipe off her lipstick actor trolled
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर - फोटो : social media

एनिमल में नजर आएंगे रणबीर कपूर
आलिया भट्ट के वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की सफलता का आनंद उठा रही है। इस फिल्म में उनके अलावा अभिनेता रणवीर सिंह, जया बच्चन, धर्मेंद्र अहम भूमिका में नजर आए थे। इसके अलावा एक्ट्रेस हार्ट ऑफ स्टोन में गैल गैडोट और जेमी डोर्नन के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करती नजर आ रही हैं। वहीं, रणबीर कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म एनिमल को लेकर बिजी हैं। 

यह भी पढ़ें-  Alia Bhatt: राहा के जन्म के बाद आलिया भट्ट ने पति रणबीर से करने को कहा था यह काम, जानकर चौंक जाएंगे आप
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed