फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rohit Shetty announces Christmas release for film Cirkus

Cirkus: 'अंगूर' की रीमेक 'सर्कस' से सामने आया रणवीर का लुक, डबल रोल का होगा पहला डबल धमाल

Tue, 10 May 2022 12:09 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 10 May 2022 12:09 PM IST
विज्ञापन
Rohit Shetty announces Christmas release for film Cirkus
सर्कस मूवी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बॉलीवुड इंडस्ट्री के शानदार डायरेक्टर और प्रोड्यूसर रोहित शेट्टी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। फिल्मों में उनके एक्शन सीन देखकर सिनेमाघरों में फैंस सीटियां और तालियां न बजाएं ऐसा हो नहीं सकता। रोहित शेट्टी ने अब तक बॉलीवुड को गोलमाल सीरीज, चेन्नई एक्सप्रेस, सिंघम, सूर्यवंशी और सिंबा जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। रोहित शेट्टी की फिल्मों का फैंस बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। बॉलीवुड में रोहित शेट्टी की अगली फिल्म 'सर्कस' है। उम्मीद की जा रही है कि इनकी हर फिल्म की तरह ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली है।

विज्ञापन

हाल ही में निर्देशक रोहित शेट्टी ने घोषणा की है कि उनकी बहुप्रतीक्षित ब्लॉकबस्टर फिल्म 'सर्कस' दुनिया भर में क्रिसमस के दिन रिलीज होगी। इस फिल्म में रणवीर सिंह, पूजा हेगड़े, जैकलीन फर्नांडीज, वरुण शर्मा और प्रसिद्ध अभिनेताओं की एक बड़ी एंटरटेनर टीम है। ये फिल्म 23 दिसंबर 2022 को दुनिया भर में बड़े पर्दे पर रिलीज की जाएगी। रोहित शेट्टी ने सोशल मीडिया पर इस बहुप्रतीक्षित फिल्म की रिलीज की तारीख की घोषणा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

Rohit Shetty announces Christmas release for film Cirkus
सर्कस मूवी - फोटो : सोशल मीडिया

रोहित शेट्टी ने फिल्म के डेवेलपमेंट पर बात की। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर लिखा, “सर्कस एक संपूर्ण पारिवारिक मनोरंजन फिल्म है। सिनेमाघरों में इस फिल्म का जश्न मनाने के लिए क्रिसमस की छुट्टियों से बेहतर कोई समय नहीं है।” ये फिल्म 23 दिसंबर 2022 को रिलीज होने वाली है। ये एक कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म में रणवीर सिंह और वरुण शर्मा दोनों ही डबल रोल में होंगे। 

विज्ञापन

बता दें कि 'सर्कस' की कहानी 1982 में संजीव कुमार और देवेन वर्मा की फिल्म अंगूर से ली गई है। जो कि शेक्सपियर के नाटक 'द कॉमेडी ऑफ एरर्स' पर आधारित है। 'सर्कस' में दीपिका पादुकोण और अजय देवगन भी गेस्ट अपीरियंस में रहेंगे। पहले ये फिल्म 31 दिसंबर 2021 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन फिर कोरोना की वजह से फिल्म की रिलीज में देरी हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed