फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sadak 2 Trailer Review Dislikes: Sadak 2 Trailer gets Most Dislike Alia Bhatt Sanjay Dutt Pooja Bhatt Aditya Roy Kapur Mahesh Bhatt Movie

Sadak 2 Trailer: 'सड़क 2' के ट्रेलर को मिले करीब 60 लाख डिसलाइक्स, जानें पर्दे के पीछे की पूरी कहानी

Thu, 13 Aug 2020 03:02 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 13 Aug 2020 03:02 PM IST
विज्ञापन
Sadak 2 Trailer Review Dislikes:  Sadak 2 Trailer gets Most Dislike Alia Bhatt Sanjay Dutt Pooja Bhatt Aditya Roy Kapur Mahesh Bhatt Movie
सड़क 2 ट्रेलर रिव्यू - फोटो : ट्विटर

हाल ही में आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर, संजय दत्त और पूजा भट्ट स्टारर सड़क 2 का ट्रेलर रिलीज किया गया। ट्रेलर ने रिलीज होते ही एक नया रिकॉर्ड बनाया है। लेकिन ये रिकॉर्ड है 60 लाख से ज्यादा डिसलाइक किए जाने का। स्थिति ये हो गई है कि फिल्म के ट्रेलर को लाइक से ज्यादा डिसलाइक मिल रहे हैं। इस ट्रेलर को एक करोड़ 80 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है लेकिन अगर आप ट्रेलर पर मिल रहे कमेंट्स पर गौर करेंगे तो नेपोटिज्म को लेकर आलिया भट्ट पर निशाना साधा जा रहा है।

विज्ञापन


महेश भट्ट के निर्देशन में बन रही सड़क 2 आलिया के लिए बड़ी फिल्म मानी जा रही है। इस फिल्म के जरिए आलिया ने पहली बार अपने पिता संग काम किया है लेकिन लगता है उनका ये काम नेपोटिज्म की भेंट चढ़ने वाला है। दरअसल सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद दोबारा शुरू हुई नेपोटिज्म की डिबेट ने उनकी फिल्म को सवालों के कठघरे में खड़ा कर दिया है। आलिया, महेश भट्ट की बेटी हैं, ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें अपना निशाना बना रहे हैं।
विज्ञापन


मामले में साइबर जानकारों का कहना है कि फर्जी लाइक्स, डिसलाइक्स बॉट्स लगाकर भी किया जा सकता है क्योंकि कोई इंसान अगर किसी वीडियो को बिना देखे लाइक या डिसलाइक कर रहा है, तो उसका रिकॉर्ड यूट्यूब पर दर्ज होता रहता है। पुलिस इस बात का पता लगाने की अब भी कोशिश कर रही है कि यूट्यूब पर फर्जी लाइक्स और डिसलाइक्स का कारोबार करने वालों में और कौन- कौन लोग शामिल हैं?
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में विश्व सुंदरी मानुषी छिल्लर ने कहा था कि युवाओं को लाइक्स, शेयर और कमेंट्स के मायाजाल से दूर ही रहना चाहिए क्योंकि ये आभासी दुनिया है और इसकी असलियत से कोई लेना देना नहीं है।

Sadak 2 Trailer Review Dislikes:  Sadak 2 Trailer gets Most Dislike Alia Bhatt Sanjay Dutt Pooja Bhatt Aditya Roy Kapur Mahesh Bhatt Movie
सड़क 2 - फोटो : ट्विटर

फिल्म की बाकी स्टारकास्ट की बात करें तो संजय दत्त, जहां सुनील दत्त और नरगिस दत्त के बेटे हैं, तो वहीं आदित्य रॉय कपूर जाने- माने फिल्म निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर के भाई हैं। पूजा और आलिया महेश भट्ट की बेटियां हैं, ऐसे में सोशल मीडिया फैंस का कहना है कि नेपोटिज्म के केंद्र में बनाई गई और इस फिल्म को देखने में उनकी कोई दिलचस्पी नहीं है।

एक यूजर ने ट्रेलर पर कमेंट करते हुए लिखा है, 'सुशांत भाई हम आपको इंसाफ दिलाकर रहेंगे। मैंने इस ट्रेलर को यू ट्यूब पर सर्च ही नापसंद करने के लिए किया है।' एक ने लिखा है, 'सुशांत सिंह राजपूत के लिए श्रद्धांजलि, चलिए इस ट्रेलर को दुनिया का सबसे नापसंद किया जाने वाला ट्रेलर बना देते हैं। मुझे नेपोटिज्म बिलकुल पसंद नहीं है।'

एक ने लिखा है, 'खुद तो कमेंट सेक्शन बंद कर रखा है। तुम हमारा ओपिनियन भी न लो और हम तुम्हारी फिल्म देखें। ऐसे कैसे चलेगा। सोशल मीडिया पर इस फिल्म के ट्रेलर को किए जा रहे कमेंट्स में भी लोगों की नाराजगी भी साफ झलक रही है।'

बड़ी बात है कि यू-ट्यूब पर खुद सोशल मीडिया यूजर्स इस बात को लिख रहे हैं कि वो इस फिल्म के ट्रेलर को अलग अलग अकाउंट्स से डिसलाइक कर रहे हैं। ऐसे कई कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं जो कह रहे हैं कि उन्होंने 10 से लेकर 100 अलग- अलग अकाउंट्स से डिसलाइक किया है।

वहीं Sadak 2 को लेकर हो रहे जबरदस्त विरोध के बीच पूजा भट्ट ने कहा है 'मैं बिल्कुल फिक्र नहीं कर रही हूं! लवर्स/हेटर्स एक सिक्के के दो पहलू हैं. अपना समय देने और इसे ट्रेंडिंग बनाए रखने के लिए लिए मुझे दोनों को ही श्रेय देना पड़ेगा। आपकी विशेज के लिए धन्यवाद'।
 

Sadak 2 Trailer Review Dislikes:  Sadak 2 Trailer gets Most Dislike Alia Bhatt Sanjay Dutt Pooja Bhatt Aditya Roy Kapur Mahesh Bhatt Movie
सड़क 2 - फोटो : ट्विटर

सुशांत मामले की वजह से सोशल मीडिया पर नेपोटिज्म की बहस का सीधा असर 'सड़क 2' के ट्रेलर पर दिखाई दे रहा है। ट्रेलर रिलीज होने से पहले ही सोशल मीडिया पर इसके बहिष्कार की मुहिम छेड़ दी गई थी। इसके बाद आलिया को अपना इंस्टाग्राम कमेंट सेक्शन बंद तक करना पड़ा था। इसके अलावा हाल ही में सोशल मीडिया पर पूजा भट्ट ने भी ट्रेलर के डिसलाइक पर कहा कि, 'पसंद- नापसंद करना एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।'

गौरतलब है कि 'सड़क 2' डिज्नी प्लस हॉटस्टार VIP पर 28 अगस्त को रिलीज की जा रही है और अब फिल्म के बहिष्कार को लेकर भी ट्विटर पर अभियान जारी है। 'सड़क 2' को महेश भट्ट ने निर्देशित किया है। यह पहली बार है, जब उन्होंने आलिया को किसी फिल्म में निर्देशित किया है।



ट्रेलर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed