‘गंगूबाई’ के निर्माता की फिल्म से बेल्लमकोंडा का हिंदी डेब्यू, आशीर्वाद देने पहुंची टीम ‘बाहुबली’
दक्षिण भारतीय सिनेमा में लोकप्रिय अभिनेता बेल्लमकोंडा साई श्रीनिवास जल्द ही हिंदी सिनेमा में कदम रखने जा रहे हैं। ये फिल्म एस एस राजामौली की सुपरहिट फिल्म ‘छत्रपति’ का हिंदी रीमेक है। ‘छत्रपति’ की रीमेक की शूटिंग हैदराबाद में शुरू हो गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण भारतीय डब फिल्मों की उत्तर भारत में बढ़ती लोकप्रियता के बीच जिन कलाकारों ने हाल के बरसों में तेजी से हिंदी पट्टी में अपना स्थान बनाया है, उनमें एक प्रमुख नाम रहा है अभिनेता बेल्लमकोंडा साई श्रीनिवास का। श्रीनिवास की फिल्में टीवी पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्मों में शामिल है। इसी वजह से हिंदी सिनेमा के कामयाब फिल्म निर्माता जयंती लाल गडा का ध्यान उन पर गया। गडा इन दिनों हिंदी सिनेमा की एक के बाद एक मेगा बजट फिल्में बना रहे हैं। फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के बाद उन्होंने जो बड़ा मेगा प्रोजेक्ट हाथ में लिया है वह मशहूर निर्देशक एस एस राजामौली की सुपरहिट फिल्म ‘छत्रपति’ का हिंदी रीमेक है। इसके अलावा हाल ही में गडा ने निर्देशक शंकर की एक फिल्म का भी रणवीर सिंह के साथ हिंदी रीमेक बनाने का एलान किया था। ‘छत्रपति’ की रीमेक की शूटिंग हैदराबाद में शुरू हो गई है।
‘छत्रपति’ की इस हिंदी रीमेक का फिलहाल कोई नाम नहीं रखा गया है। इस एक्शन एंटरटेनर का शुभारंभ हैदराबाद में हुआ तो इस मौके पर तेलुगू सिनेमा की दिग्गज हस्तियां जयंती लाल गडा के सम्मान में वहां एकत्र नजर आईं। बेल्लमकोंडा श्रीनिवास की ये फिल्म निर्देशक वीवी विनायक निर्देशित कर रहे हैं। शूटिंग के पहले एस एस राजामौली ने मुहूर्त शॉट के लिए क्लैप दिया और रामा राजामौली ने कैमरे का बटन दबाया। इस अवसर पर राजामौली के पिता और मूल फिल्म के लेखक के विजयेंद्र प्रसाद खास तौर से मौजूद रहे। उन्होंने फिल्म की मूल स्क्रिप्ट भी निर्माताओं को सौंपी। फिल्म के हिंदी संस्करण में विजयेंद्र प्रसाद ने हिंदी पट्टी के दर्शकों की रुचियों को देखते हुए कुछ बदलाव भी किए हैं।
हैदराबाद में फिल्म ‘छत्रपति’ की रीमेक की शूटिंग के लिए रंगस्थलम में विशाल सेट लगाया गया था। ठीक उसी जगह परविलेज के सेट की पहले वाली लोकेशन पर ही एक विशाल व भव्य सेट खड़ा किया गया है। फिल्म का पहला शेड्यूल मुहूर्त के साथ शुरू हुआ। इस फिल्म से बेल्लमकोंडा साई श्रीनिवास का हिंदी सिनेमा में प्रवेश हो रहा है। इस फिल्म में जो किरदार वह करने जा रहे है, उसे मूल फिल्म में प्रभासने किया है।
फिल्म ‘छत्रपति’ की रीमेक की शूटिंग में हिस्सा लेने के लिए बेल्लमकोंडा साई श्रीनिवास के अलावा साहिल वैद, अमित नायर, राजेंद्र गुप्ता, शिवम पाटील, स्वप्निल, आशीष सिंह, मोहम्मद मोनाजिर आदि कलाकार औरोशिका डे, वेदिका, जेसन तथा अन्य कलाकारों ने पूरी तैयारी कर ली है। फिल्म का नामकरण जल्द ही किया जाएगा। पेन स्टूडियोज का इरादा इस फिल्म को अगले साल रिलीज करने का है।

कमेंट
कमेंट X