Saif-Kareena: पैपराजी पर भड़के सैफ अली खान, बोले-हमारे बेडरूम में आ जाइए
सोशल मीडिया पर सैफ और करीना का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक्टर पैपराजी पर काफी नाराज नजर आ रहे हैं। पैपराजी ने एक्टर से रूकने के लिए रिक्वेस्ट की, जिसपर सैफ ने कहा ऐसा करिए, आप हमारे बेडरूम में आ जाइए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड कपल सैफ अली खान और करीना कपूर खान अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में कपल मलाइका अरोड़ा की मां की जन्मदिन पार्टी के जश्न में शामिल होने के लिए गए थे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वहीं एक और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में कपल अपने घर के बाहर नजर आ रहे हैं। वीडियो में सैफ अली खान पैपराजी पर काफी ज्यादा नाराज दिखाई दे रहे हैं, जिसको लेकर काफी चर्चा हो रही है।
ग्लैमरस अंदाज में नजर आए सैफ और करीना
दरअसल, बॉलीवुड कपल सैफ और करीना हाथों में हाथ डाले हुए घर के अंदर एंट्री लेने के लिए आगे बढ़ रहे थे। इस दौरान कपल बेहद ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रहे हैं। सैफ अली खान ने काले रंग का कुर्ता और सफेद रंग का पायजामा पहना हुआ है। साथ ही करीना हमेशा की तरह बेहद बोल्ड अंदाज में दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस ने काले रंग की शॉर्ट ड्रेस पहनी हुई है और हाथों में काले रंग का पर्स पकड़ा हुआ है।
क्रॉप टॉप में कियारा ने दिए कातिलाना लुक्स
पैपराजी पर भड़के सैफ
दोनों ही जैसे ही घर की ओर बढ़ते हैं, तो पैपराजी उनकी तस्वीरें क्लिक करने के लिए उन्हें पोज देने के लिए कहते हैं। हालांकि सैफ और करीना के अंदाज से साफ जाहिर हो रहा था कि वह फोटोज क्लिक करवाने के मूड में नहीं है। उस दौरान कपल घर की ओर आगे बढ़ते गए और पैपराजी उनकी तस्वीरें क्लिक करते गए। तभी पैपराजी ने एक्टर से रूकने के लिए रिक्वेस्ट की, जिसपर सैफ ने कहा ऐसा करिए, आप हमारे बेडरूम में आ जाइए और इसके बाद सैफ ने घर के अंदर जाते हुए दरवाजा बंद कर दिया था।
View this post on Instagram
Sushmita Sen: शूटिंग के दौरान पड़ा था सुष्मिता को दिल का दौरा? इस दिन मिली अस्पताल से छुट्टी
'आदिपुरुष' में नजर आएंगे सैफ
आपको बता दें कि सैफ अली खान जल्द ही फिल्म आदिपुरुष में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ साउथ के सुपरस्टार प्रभास और बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन नजर आने वाली हैं। आदिपुरुष जून के महीने में रिलीज होगी।
Actress: पति से टूट गया इन अभिनेत्रियों का रिश्ता, तलाक के बाद सिंगल पैरेंट बन कर रहीं बच्चों की परवरिश