फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Saif Ali Khan Recalls That Night When He Was Stabbed Says Knife Attacker Cut Son Jeh

‘हर तरफ खून फैला था…’, सैफ ने बताया हमले वाली रात क्या हुआ था? तैमूर ने पूछा ‘क्या आप मरने वाले हैं’

Sat, 27 Jun 2026 02:57 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Sat, 27 Jun 2026 02:57 PM IST
सार

Saif Ali Khan: सैफ अली खान ने उस घटना को याद किया जब उन पर उनके घर पर ही हमला हुआ था। जानिए किस तरह सैफ ने किया हमलावर का मुकाबला और घायल होने पर तैमूर ने किया था क्या सवाल…

विज्ञापन
Saif Ali Khan Recalls That Night When He Was Stabbed Says Knife Attacker Cut Son Jeh
सैफ अली खान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

16 जनवरी 2025 को बांद्रा में अपने मुंबई स्थित घर पर चोरी की कोशिश के दौरान सैफ अली खान को कई बार चाकू मारा गया। एक्टर को चाकू के छह घाव लगे, जिनमें से एक उनकी रीढ़ की हड्डी के पास था। अब हाल ही में सैफ ने एक बार फिर इस घटना के बारे में बात की। साथ ही उन्होंने अपने छोटे बेटे जेह का भी जिक्र किया और बताया कि क्या वह कभी हमलावर को माफ कर पाएंगे।

विज्ञापन

सैफ और आरोपी की हुई हाथापाई 
मोजो स्टोरी के साथ बातचीत में सैफ अली खान ने उस रात के बारे में बताया जब उनके बेटे जेह पर चोरी की कोशिश के दौरान हमला हुआ था। उन्होंने कहा कि हम सबने इस घटना को अलग-अलग तरह से महसूस किया। यह बहुत अजीब और डरावनी बात थी।

विज्ञापन


चोर बाथरूम की खिड़की से अंदर घुसा। हम बिस्तर पर लेटे थे, तभी नैनी ने आकर बताया कि जेह के कमरे में कोई है, जिसके हाथ में चाकू है और वह पैसे मांग रहा है। मैं बच्चे के कमरे में गया तो देखा कि उसने बच्चे को पकड़ रखा था। उसने बच्चे और मेड दोनों को थोड़ा-सा घायल कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शायद अगर मैंने लाइट जला दी होती और उससे पूछा होता कि 'क्या तुम्हें पता है तुम कहां हो और क्या कर रहे हो?' तो शायद बातचीत से मामला सुलझ सकता था। लेकिन न जाने क्या हुआ, मैं उस पर झपट पड़ा और हमारी हाथापाई होने लगी।

वह चाकू लेकर बेकाबू हो गया था। हर तरफ कटने के निशान और खून फैल गया था। तभी मेरी मेड अंदर आई और उसने उसे धक्का देकर कमरे के दूसरी तरफ फेंक दिया।

Saif Ali Khan Recalls That Night When He Was Stabbed Says Knife Attacker Cut Son Jeh
सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

ये अमीर और गरीब के बीच का मामला
सैफ ने माना कि चाकू लगने के बाद उन्हें लगा कि शायद उस पल उनकी मौत हो जाएगी। उन्होंने कहा कि मैंने सफेद कुर्ता-पजामा पहना था जो खून से लथपथ हो गया था और एक समय मैं जमीन पर पड़ा था, मुझे लगा कि मैं मर सकता हूं। उस समय मैं सच में तैमूर के साथ रहना चाहता था और मैंने उससे पूछा कि क्या वह मेरे साथ अस्पताल चलेगा, तो उसने मुझसे पूछा, 'क्या आप मरने वाले हैं?'

मैंने उससे कहा नहीं और हम दोनों साथ में अस्पताल गए। मैं उस आदमी को माफ भी करना चाहता था क्योंकि मुझे लगता है कि उसने बहुत बड़ी गलती की और मुझे नहीं लगता कि वह झगड़ा करना चाहता था।

मैं उसे खुशी-खुशी माफ कर देता, लेकिन जिस तरह से उसने मुझे मारने की कोशिश की, उस बात को भूल पाना मेरे लिए मुश्किल हो रहा है। यह अमीर और गरीब के बीच के फर्क का मामला है और इसी असमानता की वजह से ऐसा हुआ है।

Saif Ali Khan Recalls That Night When He Was Stabbed Says Knife Attacker Cut Son Jeh
कर्तव्य में सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
‘कर्तव्य’ में नजर आए थे सैफ अली खान
वर्कफ्रंट की बात करें तो सैफ अली खान आखिरी बार नेटफ्लिक्स की फिल्म 'कर्तव्य' में नजर आए थे। उनकी आने वाली फिल्मों में प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित 'हैवान' और राहुल ढोलकिया की 'हम हिंदुस्तानी' शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed