Saif Ali Khan: 'मेरे अब्बा' सोहा-सबा ने स्वर्गीय पिता मंसूर अली खान की पुण्यतिथि पर शेयर की तस्वीरें, लिखा नोट
Mansoor Ali Khan Death Anniversary: सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी और सोहा अली खान ने अपने पिता मंसूर अली खान पटौदी की पुण्यतिथि पर उनकी याद में कई तस्वीरें शेयर कीं। इसके साथ ही दोनों ने पिता को भावपूर्ण नोट लिख कर श्रद्धांजलि दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
22 सितंबर को सबा ने अपने सोशल मीडिया पर पिता की कई तस्वीरें साझा कीं और लिखा, 'मेरे अब्बा! मेरे दिल में हमेशा रहोगे। आज आपको बहुत याद कर रही हूं। मुझे लगता है कि आप मुझे देख रहे हैं, मेरा मार्गदर्शन कर रहे हैं और मेरी रक्षा कर रहे हैं। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं।'
सबा ने आगे लिखा कि वह अपने पिता के सम्मान में कुरआन ख्वानी और सदका की रस्म निभाती हैं। उन्होंने लिखा, 'आपने मुझे मुतवल्ली बनाया। आपके नक्शेकदम पर चलना मेरे लिए गर्व की बात है। हमने बहुत काम किया और हमारे प्रयासों के लिए हमें पहला पुरस्कार मिला। आपको यह देखकर खुशी होगी।'
यह भी पढ़ें: Farah Khan: रिद्धिमा कपूर की बेटी समारा को फराह ने किया लॉन्च, रणबीर-आलिया के नए घर में होगा उनका भी खास कमरा
सबा के अलावा, उनकी छोटी बहन और अभिनेत्री सोहा अली खान ने भी पिता की पुण्यतिथि पर उनकी तस्वीरें और वीडियो साझा किए। सोहा ने लिखा, 'आज और हमेशा मेरे अब्बा।' एक तस्वीर में सोहा अपने पिता के फोटो फ्रेम के पास मोमबत्ती और फूलों के साथ बैठी दिखीं।
View this post on Instagram
मंसूर अली खान पटौदी एक महान क्रिकेटर थे, जिनका 22 सितंबर, 2011 को 70 साल की उम्र में फेफड़ों के संक्रमण और श्वसन विफलता के कारण निधन हो गया था। इस मुश्किल समय में उनकी बहू करीना कपूर खान ने पटौदी परिवार का साथ दिया।
यह भी पढ़ें: Kajol: 'पीछे हो जाओ.. थोड़ी जगह दो', मां तनुजा और बेटी न्यासा के साथ दिखीं काजोल, पैपराजी से की यह विनती