फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Saif Ali Khan Teaches Sons Taimur And Jeh That Theres One God With Different Names

‘एक भगवान, कई नाम’; सैफ अली खान ने बेटों तैमूर और जेह को ऐसे समझाया धर्म; एक्टर ने किया खुलासा

Sun, 28 Jun 2026 09:09 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sun, 28 Jun 2026 09:09 PM IST
सार

Saif Ali Khan: हाल ही में एक्टर सैफ अली खान ने बताया कि उन्हें अपने बेटों तैमूर और जेह के साथ धर्म पर बात करना बहुत पसंद है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा।

विज्ञापन
Saif Ali Khan Teaches Sons Taimur And Jeh That Theres One God With Different Names
सैफ अली खान, तैमूर और जेह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान अपनी पर्सनल लाइफ और सोच को लेकर अक्सर खुलकर बात करते हैं। अब हाल ही में उन्होंने खुलासा किया कि उन्हें अपने बेटों के साथ धर्म पर बात करना बेहद पसंद है। 

विज्ञापन

बच्चों को सिखाते हैं सादगी भरी सोच
वी विमंस लंडन एडिशन को दिए एक इंटरव्यू में सैफ ने अपने बेटे के साथ बातचीत को लेकर कहा, ‘मुझे उनके साथ इस बारे में बात करना अच्छा लगता है। मैं खुद बहुत ज्यादा धार्मिक नहीं हूं, लेकिन मेरी मां ने मुझे सिखाया था और वही मैं अपने बच्चों को भी सिखाता हूं कि भगवान एक है, बस उसके नाम अलग-अलग हैं।’

विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा, ‘आप उसे अलग-अलग जगहों पर पूजते हैं। अगर आपका धर्म प्यार और माफी की बात करता है, तो वही सबसे जरूरी है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

Saif Ali Khan Teaches Sons Taimur And Jeh That Theres One God With Different Names
सैफ और तैमूर - फोटो : सोशल मीडिया

बचपन में मिला अलग-अलग धर्मों का अनुभव
सैफ ने अपने बचपन को याद करते हुए बताया कि उन्होंने ऐसे स्कूल में पढ़ाई की, जहां चर्च में प्रार्थना होती थी। उन्होंने मजाक में कहा कि एक बार उन्होंने इससे बचने की कोशिश भी की, लेकिन स्कूल ने मौलवी को बुला लिया।

उन्होंने कहा, ‘हम क्रिसमस भी मनाते थे और दिवाली भी। हमें हर धर्म की प्रार्थना सिखाई जाती थी। मेरा पालन-पोषण ऐसा ही रहा है, जहां हर धर्म को बराबर माना गया।’

Saif Ali Khan Teaches Sons Taimur And Jeh That Theres One God With Different Names
करीना कपूर खान, तैमूर और जेह - फोटो : इंस्टाग्राम-@kareenakapoorkhan

तैमूर के जवाब ने किया इंप्रेस
सैफ ने एक दिलचस्प किस्सा भी शेयर किया। उन्होंने अपने 9 साल के बेटे तैमूर से पूछा कि धर्म और मेथडोलॉजी में क्या फर्क है। तैमूर ने जवाब दिया, ‘धर्म में हम प्रार्थना करते हैं, और मेथडोलॉजी में नहीं।’ सैफ को अपने बेटे का यह जवाब काफी पसंद आया।

सैफ ने कहा कि वह खुद को खुशकिस्मत मानते हैं कि उनका पालन-पोषण खुले विचारों के साथ हुआ। उनकी मां और उनकी पत्नी करीना कपूर दोनों ही इस मामले में बहुत ओपन माइंडेड हैं। उन्होंने कहा, ‘हमारे घर में चीजों को आध्यात्मिक तरीके से देखा जाता है, न कि सिर्फ धर्म के नजरिए से।’

ये भी पढ़ें- 370 बिरयानी जैसे विवाद में फंसे समय रैना! इंडियाज गॉट लेटेंट का पुराना वीडियो हुआ वायरल; लोगों का फूटा गुस्सा

Saif Ali Khan Teaches Sons Taimur And Jeh That Theres One God With Different Names
करीना कपूर खान और सैफ अली खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सैफ और करीना की लव स्टोरी
सैफ अली खान और करीना कपूर की मुलाकात फिल्मों के दौरान हुई थी। दोनों की केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आई और कुछ समय बाद उन्होंने अपने रिश्ते को स्वीकार कर लिया। काफी समय तक डेट करने के बाद दोनों ने 2012 में शादी की। आज उनके दो बेटे हैं- तैमूर और जेह।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed