{"_id":"69f78be3b178dab9930b520d","slug":"saira-banu-shares-heartfelt-note-for-hema-malini-recalls-their-first-meeting-2026-05-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'खूबसूरती देखकर मैं हैरान हो गई थी', हेमा मालिनी से पहली मुलाकात पर बोलीं सायरा बानो; धर्मेंद्र को भी किया याद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'खूबसूरती देखकर मैं हैरान हो गई थी', हेमा मालिनी से पहली मुलाकात पर बोलीं सायरा बानो; धर्मेंद्र को भी किया याद
Sun, 03 May 2026 11:24 PM IST
Sarijuddin
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sarijuddin
Updated Sun, 03 May 2026 11:24 PM IST
सार
Saira Banu Remembers Dharmendra: हाल ही में सायरा बानो ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। इसमें उन्होंने हेमा मालिनी के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात की है। पोस्ट में उन्होंने धर्मेंद्र को भी याद किया है।
विज्ञापन
सायरा बानो, हेमा मालिनी
- फोटो : इंस्टाग्राम@sairabanu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिग्गज अभिनेत्री सायरा बानो ने अभिनेत्री हेमा मालिनी को लेकर एक दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया है। सायरा बानो ने हेमा मालिनी के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपने शुरुआती दिनों, दशकों पुरानी अपनी दोस्ती को याद किया है। उन्होंने दिलीप कुमार और धर्मेंद्र से जुड़ी यादों के बारे में बात की है।
विज्ञापन
पहली मुलाकात में हेमा ने जीता था दिल
सायरा बानो ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। इसमें उन्होंने बताया है कि हेमा मालिनी हाल ही में उनसे मिलने आई थीं। उन्होंने हेमा से पहली मुलाकात के बारे में लिखा 'जब वह कमरे में आईं, तो वह उतनी ही शालीन और खूबसूरत लग रही थीं। उस एक पल में, मैं 1966 में राज कपूर के साथ फिल्म 'दीवाना' के सेट पर हुई अपनी पहली मुलाकात की यादों में खो गई। मुझे आज भी याद है कि उस समय भी मैं उनकी खूबसूरती से मंत्रमुग्ध हो गई थी।'

View this post on Instagram
विज्ञापन
विज्ञापन
हेमा के साथ बीतता था वक्त
सायरा बानो ने उस समय को भी याद किया, जब वे कृष्णा राज सागर बांध के पास फिल्म की शूटिंग के दौरान साथ-साथ समय बिताया करती थीं। उन्होंने लिखा, 'उसके बाद हम कुछ और बार भी मिले, लेकिन जब भी मैं पुरानी बातों के बारे में सोचती हूं, तो कृष्णा राज सागर बांध के पास बिताए हुए हमारे दिन सबसे ज्यादा प्यार से याद आते हैं। हमारे कमरे एक-दूसरे के बिल्कुल बगल में थे, जिसका मतलब था कि हमारा ज्यादातर समय एक-दूसरे के साथ ही बीतता था।'
सायरा बानो ने उस समय को भी याद किया, जब वे कृष्णा राज सागर बांध के पास फिल्म की शूटिंग के दौरान साथ-साथ समय बिताया करती थीं। उन्होंने लिखा, 'उसके बाद हम कुछ और बार भी मिले, लेकिन जब भी मैं पुरानी बातों के बारे में सोचती हूं, तो कृष्णा राज सागर बांध के पास बिताए हुए हमारे दिन सबसे ज्यादा प्यार से याद आते हैं। हमारे कमरे एक-दूसरे के बिल्कुल बगल में थे, जिसका मतलब था कि हमारा ज्यादातर समय एक-दूसरे के साथ ही बीतता था।'
सायरा बानो, हेमा मालिनी
- फोटो : इंस्टाग्राम@sairabanu
कई मुद्दों पर होती थी बात
सायरा ने आगे लिखा 'हम बरामदे में घंटों बैठे रहते थे और जो भी मन में आता उस पर बातें करते थे। खूबसूरती, स्किन केयर, छोटी-मोटी आदतें और ऐसी बातें जो उस समय बहुत जरूरी लगती थीं। हमारी मांएं भी हमारे साथ होती थीं। वो अक्सर हमारी इन बेझिझक और खुली बातों में शामिल हो जाती थीं।'

'लोग बेकसूर नागरिकों को परेशान करते हैं', 16 साल पुराने मामले में राहत मिलने पर बोले शेखर सुमन
सायरा बानो ने धर्मेंद्र को किया याद
पोस्ट में सायरा बानो ने धर्मेंद्र को याद किया। उन्होंने लिखा 'कहीं उन ख्यालों के बीच, मैंने खुद को धर्मेंद्र जी के बारे में सोचते हुए पाया। वह गर्मजोशी के साथ अपना प्यार जाहिर करते थे। दिलीप साहब के लिए उनके मन में जो प्यार और इज्जत थी, उसे उन्हें कभी बोलकर बताने की जरूरत नहीं पड़ी। वह तो उनके बात करने के अंदाज से ही समझ आ जाती थी।'
पलों को जिया जाता है
सायरा बानो ने आगे लिखा 'मुझे लगता है कि कुछ रिश्ते ऐसे ही होते हैं। वे खुद का ढिंढोरा नहीं पीटते। उन्हें तो बस जिया जाता है। वर्षों तक, कभी आंखों के सामने, तो कभी आंखों से ओझल रहकर।'